ओपनर पृथ्वी शॉ (48) और कप्तान प्रियांक पंचाल (48*) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 80 रन की साझेदारी से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट पर 125 रन बनाए।
विज्ञापन
स्टंप के समय पंचाल के साथ अभिमन्यु ईश्वरन 27 रन बनाकर क्रीज पर थे। दक्षिण अफ्रीका ए ने तीन विकेट पर 343 रन से खेलना शुरू किया और सात विकेट पर 509 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।