फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NZ W: विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर गदगद हुईं कप्तान मंधाना, गेंदबाजों की तारीफ में पढ़े कसीदे

Thu, 24 Oct 2024 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पहले मैच में जीत के बाद मंधाना ने कहा- पिछले डेढ़ से दो महीने का समय कठिन रहा है इसलिए जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को टी20 विश्व कप विजेता न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मैच में जीत के बाद कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने खुशी जताई। उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए किए गए जतन की तारीफ की। बता दें कि, भारत को हाल ही में टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होना पड़ा था। वहीं, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

'जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा है'
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 44.3 ओवर में 227 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 40.4 ओवर में 168 के स्कोर पर सिमट गई। पहले मैच में जीत के बाद मंधाना ने कहा- पिछले डेढ़ से दो महीने का समय कठिन रहा है इसलिए जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा लगता है। अगर आप क्रिकेट में विश्वास नहीं रखते हैं तो आप सफल नहीं होंगे। मालूम हो कि, हरमनप्रीत को इस मैच के लिए चोट के कारण आराम दिया गया था। उनकी जगह मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक कप्तान ने की टीम की तारीफ
मंधाना ने आगे कहा- हमारे बीच चर्चा थी कि हम खराब प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर हम अच्छी फील्डिंग करते हैं तो अच्छा रहेगा और 20-30 रन और जोड़ सकते हैं। साइमा ने सूजी का विकेट लेकर हमारे लिए लय बनाई। तेज गेंदबाज साइमा ने पदार्पण में 26 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने कहा- मैं बहुत संयमित रही हूं, टीम अद्भुत है। ईमानदारी से कहूं तो यह सपाट विकेट था। यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग था। लेकिन हमारे गेंदबाजी ग्रुप ने अच्छा प्रदर्शन किया और सौभाग्य से यह परिणाम हमारे पक्ष में रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें