इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार तड़के भारत से रवाना हो गई। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच छह जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। सभी पांच मुकाबले यहीं खेले जाने हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं। इसमें अभिषेक शर्मा, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, आवेश खान, रियान पराग शामिल थे। इस दौरे के दौरान भारत के कोच पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण होंगे। वह भी टीम इंडिया के साथ दिखे। बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- जेट सेट जिम्बाब्वे। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। हालांकि, वह न्यूयॉर्क से हरारे पहुंचेंगे और टीम इंडिया में शामिल होंगे। रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद जैसे विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ियों को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।