यशस्वी ने रचा इतिहास
यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।
भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
खिलाफ |
मैदान |
साल |
आयु |
| पृथ्वी शॉ |
वेस्टइंडीज |
राजकोट |
2018 |
18 साल, 329 दिन |
| अब्बास अली बेग |
इंग्लैंड |
ओल्ड टैफर्ड |
1959 |
20 साल, 126 दिन |
| गुंडप्पा विश्वनाथ |
ऑस्ट्रेलिया |
कानपुर |
1969 |
20 साल, 276 दिन |
| यशस्वी जायसवाल |
वेस्टइंडीज |
डोमिनिका |
2023 |
21 साल, 196 दिन |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन |
इंग्लैंड |
कोलकाता |
1984 |
21 साल, 327 दिन |
रोहित शर्मा और यशस्वी ने 450 से ज्यादा गेंदों का किया सामना
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर कुल 454 गेंदों का सामना किया। भारतीय ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी को पीछे छोड़ा। विजय और धवन ने 2015 में फातुल्ला में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदों तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया था। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 2019 में 492 गेंद खेले थे।
छठी बार विदेश में भारत के दोनों ओपनर्स ने एक पारी में शतक लगाया
| साल |
बल्लेबाज |
खिलाफ |
मैदान |
| 1936 |
विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली |
इंग्लैंड |
ओल्ड टैफर्ड |
| 1985-86 |
सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत |
ऑस्ट्रेलिया |
सिडनी |
| 2006 |
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ |
पाकिस्तान |
लाहौर |
| 2007 |
वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक |
बांग्लादेश |
मीरपुर |
| 2015 |
मुरली विजय और शिखर धवन |
बांग्लादेश |
फातुल्ला |
| 2023 |
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा |
वेस्टइंडीज |
डोमिनिका |
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया