फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA: उलटफेर करने का दम रखती है अमेरिकी टीम, पाकिस्तान को दे चुकी मात; इस खिलाड़ी से रहना होगा सावधान

Wed, 12 Jun 2024 10:47 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बात करें कोरी एंडरसन के करियर की तो उन्होंने 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 130.45 के स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 94* रनों का रहा है। इसके अलावा उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
कोरी एंडरसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम आज अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मुकाबला खेलने उतरेगी। अपने तीसरे मैच में लगातार तीसरी जीत का सपना संजो रही भारतीय टीम कहीं उलटफेर का शिकार न हो जाए। दरअसल, अमेरिका की टीम में एक ऐसा विस्फोटक ऑलराउंडर है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में जरा भी नहीं सोचता है। इस खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ऐसे में भारत को इससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरी एंडरसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
अंतरराष्ट्रीय अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करेंगे एंडरसन
यूं तो अमरिका की टीम में कई होनहार खिलाड़ी शामिल हैं जिनका ताल्लुक भारत से है। हालांकि, कोरी एंडरसन एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलते थे लेकिन अब वह अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। 33 वर्षीय ऑलराउंडर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है जिसका आज के मैच में वह भारत के खिलाफ भरपूर इस्तेमाल करेंगे। 

अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
पिछले दो मैचों में मचा चुके धमाल
अमेरिका ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत कनाडा के खिलाफ मैच से की थी। एक जून को खेले गए इस मुकाबले में कोरी एंडरसन का तूफान आया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ गेंद और बल्ले से कमाल दिखाया था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भले ही वह कोई विकेट नहीं ले सके। हालांकि, अपनी मुस्तैदी और जबरदस्त फील्डिंग से उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

कोरी एंडरसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
कोरी एंडरसन की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनडे प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। महज 36 गेंदों में एंडरसन ने शतक लगाकर दुनिया में सनसनी फैला दी थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और छह छक्के लगाए थे। मध्यक्रम में वह विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

कोरी एंडरसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
खिलाड़ी का करियर
बात करें कोरी एंडरसन के करियर की तो उन्होंने 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 130.45 के स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 94* रनों का रहा है। इसके अलावा उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं। 49 वनडे मैचों में उनके नाम 1109 रन और 60 विकेट दर्ज हैं। इस प्रारुप में दिग्गज ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें