फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: साल 2023 से टी20 में ऋतुराज का स्ट्राइक रेट और औसत शुभमन से बेहतर, फिर टीम में क्यों नहीं मिली जगह?

Fri, 19 Jul 2024 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक ने शतक जड़ा था, जबकि ऋतुराज भी पिछले कुछ समय से खासतौर पर टी20 प्रारूप में शानदार रहे हैं। दोनों ही जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे। अब इन दोनों को जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल - फोटो : ICC/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। टीम इंडिया 27 जुलाई से शुरू हो रहे दौरे पर तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। चयनकर्ताओं ने गुरुवार को टीम की घोषणा की और इसके बाद सोशल मीडिया पर दो नाम ट्रेंड करने लगे। दरअसल, न तो वनडे और न ही टी20 टीम में अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई है। जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक ने शतक जड़ा था, जबकि ऋतुराज भी पिछले कुछ समय से खासतौर पर टी20 प्रारूप में शानदार रहे हैं। दोनों ही जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन


अब इन दोनों को जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि सही टीम चुनी गई है, जबकि कुछ अभिषेक और ऋतुराज को स्क्वॉड में चाहते थे। शुभमन गिल को दोनों प्रारूप में उपकप्तान बनाया गया है और ऐसे में उनका प्लेइंग-11 में रहना तय माना जा रहा है। हालांकि, साल 2023 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुभमन का रिकॉर्ड ऋतुराज से बेहतर नहीं रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : twitter
साल 2023 से लेकर अब तक ऋतुराज गायकवाड़ ने 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 62.25 के शानदार औसत और 150 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, शुभमन ने साल 2023 से लेकर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 19 पारियों में 29.7 की मामूली औसत और 139.5 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं।

उन्होंने भी इस दौरान चार बार 50 या इससे ज्यादा के स्कोर बनाए। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले दौरे पर शुभमन कप्तान रहे थे। तब उन्होंने पांच मैचों में 42.50 के औसत से सबसे ज्यादा 170 रन बनाए थे। ऋतुराज ने सिर्फ चार मैच खेले थे और इसमें तीन पारियों में 66.50 के बेहतरीन औसत से 133 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
ऋतुराज के अलावा अभिषेक शर्मा की भी अनदेखी की गई। अभिषेक ने जिम्बाब्वे दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए पांच मैचों की चार पारियों में 124 रन बनाए थे। इसमें एक शतक शामिल है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि शुभमन और यशस्वी जायसवाल के रहते दोनों का ओपनिंग करना मुश्किल ही था।

वहीं, तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत या नवनियुक्त टी20 कप्तान सूर्यकुमार बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। ऐसे में लोअर ऑर्डर में अभिषेक और ऋतुराज की जगह नहीं बनती। इसलिए चयनकर्ताओं ने इन्हें मौका नहीं दिया। हालांकि, मौजूदा टीम में अगर किसी का प्रदर्शन खराब रहता है तो जरूर ये दोनों खेलते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें