फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत, दुबे की जगह रियान पराग को मिल सकता है मौका

Tue, 06 Aug 2024 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India vs Sri Lanka ODI Playing 11 Prediction: भारत को श्रीलंका के खिलाफ आखरी बार वनडे सीरीज में हार का सामना 1997 में करना पड़ा था। अर्जुन रणतुंगा की अगुआई वाली टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की भारतीय टीम को तीनों मैच में हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच तब से 11 वनडे सीरीज हो चुकी है और इन सभी में भारतीय टीम विजयी रही।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम जब बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी कोशिश पिछली हार को भुलाकर वापसी करने पर टिकी होगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 27 साल से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है और अगर टीम को इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना है तो उसे तीसरे और अंतिम वनडे मैच में स्पिनरों के खिलाफ हावी होकर खेलना होगा। गौतम गंभीर की मुख्य कोच के रूप में यह पहली वनडे सीरीज है और वह निश्चित तौर पर हार के साथ शुरुआत नहीं करना चाहेंगे।
विज्ञापन

भारत ने 1997 से श्रीलंका के खिलाफ जीती है 11 सीरीज
भारत को श्रीलंका के खिलाफ आखरी बार वनडे सीरीज में हार का सामना 1997 में करना पड़ा था। अर्जुन रणतुंगा की अगुआई वाली टीम ने तब सचिन तेंदुलकर की भारतीय टीम को तीनों मैच में हराया था। भारत और श्रीलंका के बीच तब से 11 वनडे सीरीज हो चुकी है और इन सभी में भारतीय टीम विजयी रही। भारत वर्तमान सीरीज को नहीं जीत पाएगा क्योंकि पहला मैच टाई छूटने के बाद दूसरे मैच में उसे 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी निगाह सीरीज बराबर करने पर टिकी हैं।

बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा था खराब 
भारत बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में पहुंचा है। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिल रही है और कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर भारत का कोई भी अन्य बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनरों का डटकर सामना नहीं कर पाया है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक दो मैच में 38 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने आसानी से अपना विकेट गंवाया है जो टीम के लिए चिंता का विषय है। कोहली इस मैच में उसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश करेंगे। कोहली को रोहित से मिली आक्रामक शुरुआत को ही आगे बढ़ाने की जरूरत है लेकिन अभी तक वह इसमें नाकाम रहे हैं। उन्हें संघर्षरत मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को संवारना होगा। इसके लिए उन्हें और अन्य बल्लेबाजों को रोहित की तरह स्पिनरों पर हावी होकर खेलना होगा।

भारतीय बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहली बन रहे श्रीलंकाई स्पिनर 
श्रीलंका के स्पिनर भारत के अन्य बल्लेबाजों के लिए भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे पिछले मैच में जैफ्री वांडरसे की आसान लेग स्पिन को भी नहीं समझ पाए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी अभी तक श्रीलंका के स्पिनरों को खेलने में असफल रहे हैं। रोहित ने पिछले मैच में 44 गेंद पर 64 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। श्रीलंका के स्पिनर उनके सामने नहीं चल पाए थे। भारत के अन्य बल्लेबाजों को भी अपने कप्तान से सीख लेने की जरूरत है।

दुबे की जगह पराग को मिलेगा अवसर?
भारत इस मैच में दुबे की जगह रियान पराग को मौका दे सकता है जो स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी टीम के लिए अतिरिक्त बोनस होगी, क्योंकि भारतीय गेंदबाज भी अभी तक श्रीलंका के स्पिनरों की तरह प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंकाः अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जनिथ लियानागे, जैफ्री वांडरसे, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, कामिुंदू मेंडिस, असिथा फर्नांडो। 
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी इस प्रकार...

कब है भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सात अगस्त यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढ़ाई बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधा घंटे पहले यानी दोपहर दो बजे होगा।

कहां देख सकेंगे मैच
तीसरे वनडे का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) एप पर उपलब्ध होगी। आप ओटीटी-प्ले में भी मैच देख सकते हैं। साथ ही अमर उजाला डॉट कॉम पर भी आप मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें