फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए द. अफ्रीका की टीम घोषित, टी20-वनडे और टेस्ट में कई नए खिलाड़ियों को मौका

Mon, 04 Dec 2023 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

टी20 में ऑटनिएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीजके, नांद्रे बर्गर नए चेहरा हैं। वहीं, वनडे में ऑटनिएल बार्टमैन और नांद्रे बर्गर के अलावा टोनी डी जोर्जी, मिहलाली पोंगवाना नए चेहरा होंगे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान हो गया है। टी20 और वनडे प्रारूप में एडेन मार्करम कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, टेस्ट में तेम्बा बावुमा ही कप्तानी करते दिखेंगे। बावुमा ने हाल ही में हुए वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, अब उनसे न सिर्फ कप्तानी छीनी गई, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज की 10 दिसंबर से शुरुआत हो रही है। पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, फिर वनडे और आखिर में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 
विज्ञापन

टीम में कई नए चेहरे

टी20 में ओटनिएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीजके, नांद्रे बर्गर नए चेहरा हैं। वहीं, वनडे में ऑटनिएल बार्टमैन और नांद्रे बर्गर के अलावा टोनी डी जोर्जी, मिहलाली पोंगवाना नए चेहरा होंगे। क्विंटन डिकॉक ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टेस्ट में विकेटकीपिंग करने वाले काइल वेरेन को अब वनडे में भी विकेटकीपिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टेस्ट में डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी, कीगन पीटरसन नए चेहरा हैं। वहीं, टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले ट्रिस्टन स्टब्स को टेस्ट में भी मौका दिया गया है। जूनियर एबी डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को किसी भी टीम में मौका नहीं दिया गया है।

रसी वान डर डुसेन टेस्ट टीम से बाहर

डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में कप्तान तेम्बा बावुमा के अलावा कगिसो रबाडा भी उन खिलाड़ियों के समूह में हैं जिन्हें रेड बॉल क्रिकेट के लिए दौरे के व्हाइट बॉल फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। टेस्ट सीरीज में यह दोनों वापसी करेंगे। वहीं, रसी वान डर डुसेन को सिर्फ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट और टी20 से उन्हें बाहर कर दिया गया है। डुसेन पिछले कुछ समय से कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए

दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनिएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीजके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, आंदिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टिन स्टब्स, लिजाड विलियम्स।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनिएल बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली पोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, आंदिल फेहलकुवायो, तबरेज शम्सी, रसी वान डर डुसेन, काइल वेरेन, लिजाड विलियम्स।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की टी20 टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

भारत की वनडे टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 10 दिसंबर से टी20 सीरीज, 17 दिसंबर से वनडे सीरीज और 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा
तारीख मैच जगह
10 दिसंबर पहला टी20 डरबन
12 दिसंबर दूसरा टी20 जीक्यूबेरा
14 दिसंबर तीसरा टी20 जोहानिसबर्ग
17 दिसंबर पहला वनडे जोहानिसबर्ग
19 दिसंबर दूसरा वनडे जीक्यूबेरा
21 दिसंबर तीसरा वनडे पार्ल
26-30 दिसंबर पहला टेस्ट सेंचुरियन
3-7 जनवरी (2024) दूसरा टेस्ट केप टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें