इस आक्रामक बल्लेबाज को भारतीय सहयोगी स्टाफ और फिजियो द्वारा मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। वह मैदान पर नहीं लौटे। सूर्या की गैरमौजूदगी में उप कप्तान रविंद्र जडेजा ने भारत को दक्षिण अफ्रीका पर प्रभावशाली जीत दिलाई। सीरीज के निर्णायक मैच में टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी फिर उपकप्तान रवींद्र जडेजा पर आ गई, जो सूर्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव के साथ मिलकर कुल सात विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई।
सूर्यकुमार के रिकॉर्ड चौथे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर के मुकाबले में सात विकेट पर 201 रन बनाए। सूर्या ने 55 गेंदों पर कप्तान के रूप में अपना पहला टी20 शतक बनाया। यह सूर्या के टी20 करियर का कुल चौथा शतक रहा। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवले की बराबरी की। सूर्या ने इस साल का अंत टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 733 रन बनाकर किया।