फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: आखिरी ओवर में जितेश के शॉट पर गेंद सीमारेखा के पार गई, फिर भी उन्हें लौटना पड़ा पवेलियन, जानें कारण

Fri, 15 Dec 2023 09:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

जितेश टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले केएल राहुल (2018), हर्षल पटेल (2021), हार्दिक पांड्या (2022) और श्रेयस अय्यर (2022) इस तरीके से आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
जितेश शर्मा हिट विकेट हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने भी 60 रन बनाए। भारत ने 19वें ओवर तक चार विकेट पर 193 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में क्रीज पर सूर्या के अलावा जितेश शर्मा थे।
विज्ञापन

ऐसा लग रहा था कि स्कोर 210 रन के पार जाएगा। हालांकि, 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्या विकेट गंवा बैठे। फिर चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा रन आउट हो गए। ऐसे में आखिरी दो गेंद पर जितेश शर्मा पर बड़ा शॉट लगाने की जिम्मेदारी आ गई। पांचवीं गेंद पर जितेश ने बड़ा शॉट भी लगाया और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई, लेकिन जितेश आउट हो गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इससे भारत के और बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका लगा। आखिरी ओवर में टीम इंडिया सिर्फ नौ रन बना सकी। 

दरअसल, पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने क्रीज के बिल्कुल अंदर जाकर शॉट लगाने की कोशिश की। उस वक्त तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स गेंदबाजी कर रहे थे। गेंद उनके बल्ले से लगकर फील्डर को पार कर सीधे छक्के के लिए भी जाती है, लेकिन जितेश इस दौरान हिट विकेट हो जाते हैं। उनका पैर स्टंप्स से जा टकराया और इस तरह उन्हें वापस लौटना पड़ा। आखिरी गेंद पर सिर्फ दो रन आया और इस तरह टीम इंडिया सात विकेट पर 201 रन बना सकी। 



Image

जितेश टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट होने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले केएल राहुल (2018), हर्षल पटेल (2021), हार्दिक पांड्या (2022) और श्रेयस अय्यर (2022) इस तरीके से आउट हो चुके हैं। जितेश चार गेंद में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए।

T20I में हिट-विकेट आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज:
  • केएल राहुल बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2018
  • हर्षल पटेल बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2021
  • हार्दिक पंड्या बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 2022
  • श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2022
  • जितेश शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शुभमन गिल आठ रन और तिलक वर्मा खाता खोले बिना आउट हुए। फिर यशस्वी ने सूर्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। सूर्या ने 56 गेंद पर सात चौके और आठ छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। भारत के 202 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। डेविड मिलर 35 रन के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम 25 रन बना सके। कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें