फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: सत्तूर के पास पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत; मेघालय में 20 किलो सोने के बिस्कुट जब्त

Fri, 15 Dec 2023 09:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Blast Site - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अग्निशमन और बचाव विभाग की ओर से यह जानकारी सामने आई है। इस बीच मेघायल से भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शिलांग सीमा शुल्क विभाग ने मेघालय के डिएंगपासोह में एक वाहन से 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के 20 सोने के बिस्कुट (2331.82 ग्राम सोना) जब्त किए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

विज्ञापन

कर्नाटक: युवा वैज्ञानिक ने आत्महत्या की
हैदराबाद में 'रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन' (डीआरडीओ) में कार्यरत एक युवा वैज्ञानिक ने दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भरत (24) के रूप में हुई। वह बीते दो महीनों से अस्थायी रूप से डीआरडीओ में काम कर रहा था। भरत ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

कर्नाटक: बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
कर्नाटक में बेंगलुरु से विजयपुरा आ रही बस में शुक्रवार को सुबह आग लग गई लेकिन यात्री समय रहते बस से उतर गए। पुलिस ने बताया कि घटना विजयपुरा के बाहरी इलाके हिट्टनहल्ली गांव में हुई। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बंगाल: बस संचालकों के संघ ने पुराने वाहनों को लेकर कही यह बात
पश्चिम बंगाल में निजी बस संचालकों के दो प्रमुख संघों ने राज्य परिवहन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि स्टेज कैरिज परमिट वाली 15 साल पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की समयसीमा दो साल और बढ़ाया जाए। दो संघों में से एक ‘द ज्वॉइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट’ ने परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे एक पत्र में यह तर्क देते हुए समयसीमा दो वर्ष और बढ़ाने का आग्रह किया है कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण बस तथा मिनी बसें लगभग तीन वर्ष तक खड़ी रही थीं।

आईपीएस राधिका को ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया
ओडिशा सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी बी राधिका को ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी की आईजीपी(प्रशिक्षण) शाइनी एस को आईजीपी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध विंग (सीएडब्ल्यू एंड सीडब्ल्यू) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही आईजीपी (केंद्रीय रेंज) आशीष कुमार सिंह को ओडिशा राज्य पुलिस आवास और कल्याण निगम (ओपीएचडब्ल्यूसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 

भूटान के 116वें राष्ट्रीय दिवस समारोह का आयोजन
शाही दूतावास में भूटान के 116वें राष्ट्रीय दिवस समारोह को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई है। इस अवसर पर भूटान सरकार और वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत और भूटान सभी स्तरों आपसी विश्वास और समक्ष के साथ एक अनुकरणीय संबंध साझा करते हैं।
 

बेटी की हत्या के आरोपी केरल के कैदी ने ट्रेन से कूदकर दी जान

छह वर्ष की बेटी की हत्या के आरोपी ने केरल के सस्तमकोट्टा में चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जिला पुलिस ने मामले की जानकारी दी। यह घटना तब हुई जब मुकदमे के तहत उसे अलाप्पुझा अदालत में पेश करने के बाद पुलिस कर्मी तिरुवनंतपुरम की केंद्रीय जेल में वापस ले जा रहे थे। बता दें मावेलिककारा स्थित अपने घर में अपनी बेटी नक्षत्र की कुल्हाड़ी से हत्या करने के कारण आरोपी जेल में बंद था।  
 

जिला कलेक्टर के गनमैन ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या
तेलंगाना में सिद्दीपेट जिला कलेक्टर के गनमैन अकुला नरेश ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिद्दीपेट पुलिस कमिश्नर ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक अभिभावकों ने पड़ी कहानी, बना विश्व रिकॉर्ड

पुणे के एक विशाल मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान तीन हजार से अधिक माता-पिता ने एक साथ अपने बच्चों के साथ कहानियां पढ़ीं। इस कीर्तिमान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली। आयोजको ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा के तहत एक स्वायत्त निकाय, नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को शहर के मध्य में एसपी कॉलेज मैदान में आयोजित पढ़ने की गतिविधि में भाग लेने के लिए कुल 3,250 माता-पिता और उनके बच्चे आए। मंत्रालय ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) के सहयोग से मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया। पीएम मोदी ने प्रयास की सराहना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें