फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Live Streaming: द. अफ्रीका में सात में से पांच टी20 जीत चुका भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मुकाबला

Tue, 12 Dec 2023 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा

सार

India vs South Africa 2nd T20 Live Streaming, Telecast: भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक कुल सात टी20 खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। डरबन में खेला गया पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था और टॉस तक नहीं हो सका था। अब दूसरा टी20 आज गकेबरहा में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी और टेस्ट सीरीज के साथ दौरे का अंत होगा। भारत की युवा टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए यहां जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।  
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक कुल सात टी20 खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, ओवरऑल दोनों टीमें 24 टी20 में आमने-सामने आई हैं। 13 मैच भारत ने और 10 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा दोनों के बीच तीन टी20 ऐसे रहे हैं जिनमें टॉस तक नहीं हो सका। 

हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार (12 दिसंबर) को खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात आठ बजे होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनिएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीजके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, आंदिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टिन स्टब्स, लिजाड विलियम्स।

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें