पहले टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच।
- फोटो : सोशल मीडिया
तापमान में हो सकती है गिरावट
ब्लॉय ने कहा, ''तापमान काफी कम होगा जैसे 20 डिग्री। अभी तापमान 34 डिग्री है और यह गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मैं नहीं जानता कि हालात कैसे होंगे कि हमें पहले दिन खेलने को मिलेगा या नहीं। उम्मीद करता हूं कि कुछ खेल हो और तीसरे दिन यह ठीक रहेगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि पिच पर कितना टर्न होगा।''
पहले दिन 96 फीसदी बारिश की संभावना
एक्यूवेदर के मुताबिक, टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 96 फीसदी है। यह डे-नाइट टेस्ट नहीं है। ऐसे में खेल दिन में ही होगा। सेंचुरियन में 26 दिसंबर को दिन में जमकर बारिश होगी। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना 94 फीसदी है। कम से कम चार घंटे बारिश का अनुमान है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया