पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम आज सुपर 12 मुकाबले में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन अपनी-अपनी टीम की दावेदारी पेश कर रहे हैं। टीम इंडिया ने साल 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी इवेंट नहीं जीता है। वहीं, 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टी-20 विश्व कप में दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर जब शोएब अख्तर से यह पूछा गया कि वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान भारत को कैसे हराए तो उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया जिस पर हंसी आना लाजिमी है।
शोएब अख्तर ने दिया मजेदार जवाब
मीडिया से बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा तीन चीजें हैं जिनको अपनाने से पाकिस्तान विश्व कप मैच में भारत को हरा सकता है। उनके द्वारा बताए गए तीनों सुझाव बड़े ही मजेदार हैं। विश्व कप मैचों पाकिस्तान आज तक भारत से जीता नहीं है। शोएब ने कहा, पहले भारत को नींद की गोलियां देनी चाहिए दूसरा विराट कोहली के दो दिन इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने रोकना चाहिए, तीसरा एमएस धोनी से कहा जाए कि वह स्वयं बल्लेबाजी करने न आएं। अख्तर ने हंसते हुए कहा कि वह अभी भी इन फॉर्म बल्लेबाज हैं। हालांकि शोएब ने यह सुझाव मजाकिया अंदाज में दिेए थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने सही सुझाव देते हुए कहा, भारत को हराने के लिए पाकिस्तान के अच्छी शुरुआत करनी चाहिए, डॉट बॉल से बचना चाहिए, पांच-छह ओवर तक रन बॉल के औसत से खेलना चाहिए, उसके बाद आक्रामक बल्लेबाज करनी चाहिए और जब गेंदबाजी आए तो पाकिस्तान के पास अच्छा टोटल होगा उसके बाद विकेट लेने होंगे।
हरभजन ने भारत को दिए ये सुझाव
वहीं, जब हरभजन सिंह से यह पूछा गया कि वह तीन सुझाव दें जिसके चलते भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा सकती है। इस सवाल के जवाब में भज्जी ने कहा, भारत को अच्छी शुरुआत करनी होगी, हमेशा गेम में रहने के अलावा अतिरिक्त दबाव से बचना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं टी-20 विश्व कप मैच में भारत 5-0 से आगे है।