फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: आज फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने, राहुल और बारिश पर रहेंगी नजरें, बुमराह भी टीम इंडिया से जुड़े

Sun, 10 Sep 2023 08:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।

सार

India vs Pakistan Asia Cup 2023 Preview: भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने की दुविधा का हल निकालना अहम रहेगा। ईशान ने पिछले लगभग एक महीने में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, नंबर पांच पर राहुल का भी प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को वनडे एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबले में फिर से आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल और बारिश पर सभी की निगाहें रहेंगी। राहुल लंबे समय बाद वनडे प्रारूप में खेलते दिख सकते हैं, तो वहीं, कोलंबो में बारिश ने सभी की सिरदर्दी बढ़ा रखी है। पूरे सप्ताह बारिश होने क संभावना है और ऐसे में इस मैच के लिए एक विवादास्पद सुरक्षित दिन (रिजर्व डे) भी रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

अगर रविवार को बारिश आती है और खेल जहां रुक जाएगा और तो सोमवार को वहीं से शुरू होगा। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच में भी बारिश ने बाधा पहुंचाई थी। उस मैच में भारतीय टीम ने तो अपनी पारी खेली थी, लेकिन पाकिस्तान अपनी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं, राहुल पांच महीने बाद वनडे में खेलते दिखेंगे। उन्होंने अपना पिछला मैच इस साल 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जिसमें वह 32 रन पर ही आउट हो गए थे।

राहुल और ईशान में नंबर-पांच के लिए टक्कर

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को चुनने की दुविधा का हल निकालना अहम रहेगा। ईशान ने पिछले लगभग एक महीने में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन और मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया है। इस दौरान किशन ने पारी का आगाज करने से लेकर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी भी की है। किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो इससे भारतीय बल्लेबाजी क्रम में थोड़ी विविधता भी आई है। वहीं, राहुल को भी नजरअंदाज मुश्किल है। टीम मैनेजमेंट को उनके फिट होने का शुरू से इंतजार था। अब वह फिट होकर टीम में लौटे हैं। वह जांघ की चोट और सर्जरी से परेशान थे।

प्रदर्शन भी शानदार
राहुल का 2019 के बाद से प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 2019 में 13 मैचों में 47.67 के औसत से 572 रन बनाए। 2020 में नौ मैचों में 55.38 के औसत से 443 रन, 2021 में तीन मैचों में 88.50 के औसत से 108 रन, 2022 में 10 मैचों में 27.89 के औसत से 251 रन और 2023 में छह मैचों में 56.50 के औसत से 226 रन कूटे हैं।

इसके अलावा उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 मैचों में 53 के औसत से 742 रन बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने पांचवें नंबर पर एक शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं। उनकी विकेटकीपिंग भी अच्छी है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम के साथ जुड़ने के बाद विकेटकीपिंग का भी अच्छा अभ्यास किया था।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी हुई मजबूत
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ जुड़ गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम की गेंदबाजी भी मजबूत हो गई है। ग्रुप मैच में बुमराह टीम में शामिल थे, लेकिन बारिश के कारण टीम की गेंदबाजी नहीं आई। फिर नेपाल के खिलाफ उन्हें व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा। नेपाल के खिलाफ मैच में उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला था। उम्मीद की जा रही है कि बुमराह के साथ सिराज अंतिम एकादश में खेलेंगे। शमी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

शाहीन और हारिस लेंगे परीक्षा
पाकिस्तान की टीम को बांग्लदेश के खिलाफ जीत से दो अंक मिल गए थे। एक और जीत हासिल करके पाकिस्तान के चार अंक हो जाएंगे और उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा पाकिस्तान तेज गेंदबाजों शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह लेंगे।

पिछले मैच में शाहीन ने रोहित (11) और कोहली (04) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया था। वहीं, हारिस ने गिल को 10 रन पर बोल्ड कर दिया था। इसके बाद हार्दिक पांडया और ईशान ने टीम की पारी को संभाला था। नसीम ने निचले क्रम को जल्दी आउट किया था। वहीं, पाकिस्तान बल्लेबाजों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं किया है। ऐसे में उनका बुमराह और सिराज के सामने खेलना आसान नहीं होगा।

शाहीन, नसीम और हारिस - फोटो : सोशल मीडिया
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हैरिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, सऊद शकील।
विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की घोषित प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें