फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup T20 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान में टक्कर, जानें फ्री में कैसे और कब देख पाएंगे मैच

Sun, 04 Sep 2022 07:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

India vs Pakistan (IND vs Pak) Asia Cup 2022 T20 Live Streaming, Telecast: भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है। दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। 28 अगस्त को मिली जीत से पहले भारत ने 2016 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से उसे शिकस्त दी थी।

मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा? यहां क्लिक कर जानें...
विज्ञापन


आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला चार सितंबर यानी रविवार को खेला जा रहा है।

कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ और पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग-11 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दुबई में भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा भारी? यहां क्लिक कर जानें...

फ्री में कैसे देखें मैच?

डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें