फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? तीन टीमों के बीच टक्कर; जानें एशिया कप के सुपर-4 का समीकरण

Sun, 10 Sep 2023 08:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND VS PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के मौजूदा संस्करण में दूसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों के बीच दो सितंबर को ग्रुप दौर का मैच खेला गया था। बारिश के कारण वह मुकाबला रद्द हो गया था।
विज्ञापन
एशिया कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के सुपर-4 में रविवार (10 सितंबर) को आमने-सामने हुईं। हालांकि, बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और अब मुकाबले का फैसला सोमवार को रिजर्व डे पर होगा। दोनों टीमों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल की राह आसान करने पर है। पाकिस्तान का सुपर-4 में यह दूसरा मुकाबला है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। वहीं, भारतीय टीम इस राउंड में अपना पहला मैच खेल रही है। दूसरी ओर, श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एक जीत हासिल कर ली है। ऐसे में टीमों के फाइनल में पहुंचने के समीकरण के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के मौजूदा संस्करण में दूसरी बार आमने-सामने हुईं। दोनों के बीच दो सितंबर को ग्रुप दौर का मैच खेला गया था। बारिश के कारण वह मुकाबला रद्द हो गया था। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नेपाल की टीम भी थी। वह दो मैच में दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रखा गया था। अफगानिस्तान सुपर-4 में नहीं पहुंच पाया। इस तरह टूर्नामेंट में छह में से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं।
Trending Videos

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर-4 में अंक तालिका की क्या है स्थिति?
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट  +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
हर टीम के लिए फाइनल में पहुंचने के क्या हैं समीकरण?
भारत: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सुपर-4 में पहला मैच खेलने उतरी। अगर वह तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करती है तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। दो मैच जीतने की स्थिति में उसके चार अंक होंगे। यहां से भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन नेट रनरेट का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने पर उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में दूसरी टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।

हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान: बाबर आजम की टीम एक मैच जीत चुकी है। अगर वह बाकी बचे मैचों में भारत और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करती है तो आसानी से छह अंकों के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, एक मैच हारने पर उसके चार अंक होंगे और फिर नेट रनरेट पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान की टीम बाकी बचे दोनों मैचों में हार जाती है तो बाहर हो सकती है। अभी उसके पास सबसे आसान रास्ता है कि वह बाकी बचे दोनों मैचों को जीत ले और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ले।

श्रीलंका के बल्लेबाज - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका: एशिया कप की दूसरी मेजबान टीम श्रीलंका ने भी सुपर-4 में शानदार शुरुआत की। उसने बांग्लादेश को हराकर दो अंक हासिल किए। अब उसका मुकाबला पाकिस्तान और भारत से होगा। अगर लंकाई टीम दोनों मैचों में जीत हासिल करती है तो फाइनल में चली जाएगी। एक मैच हारने की स्थिति में काफी कुछ नेट रनरेट पर निर्भर करेगा। वहीं, बाकी बचे दोनों मैचों में हार के बाद वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी। तीन मैच में दो अंक रन की स्थिति में उसे चमत्कार की उम्मीद करनी होगी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के बल्लेबाज - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली इस टीम का प्रदर्शन सुपर-4 में खराब रहा है। उसे पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के दो मैच में एक भी अंक नहीं हैं। वह फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर दो अंक प्राप्त करने होंगे और अपने नेट रनरेट में सुधार करना होगा। अगर वह तीसरे मैच में भी हारती है तो सीधे बाहर हो जाएगी। वहीं, बड़े अंतर से जीतने की परिस्थिति में उसकी थोड़ी उम्मीद बची रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें