फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड में टेबल टॉपर बनने की जंग, जानें टीवी-फोन पर फ्री में कैसे देखें मैच

Sun, 22 Oct 2023 01:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

India vs New Zealand World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: वनडे विश्व कप 2023 में अब तक दो ही टीमें कोई मैच नहीं हारी हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने चार-चार मैच जीते हैं। हालांकि, रविवार के बाद एक ही टीम अजेय रहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मैच काफी रोचक होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में अजेय चल रही भारतीय टीम का पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है। कीवी टीम भी इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी है और लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। अब रविवार के दिन ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। मेजबान भारत पूरे टूर्नामेंट में हर मैच जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को कम नहीं आंका जा सकता। 
विज्ञापन


2003 के बाद से भारतीय टीम वनडे विश्व कप में कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। वहीं, हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से भारतीय टीम का संतुलन भी खराब हुआ है। इस मैच में भारत के मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को मौका मिला है। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन भी सिर्फ एक मैच खेलने के बाद दूसरी बार चोटिल हो गए और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, उनके नहीं खेलने से टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जंग बेहद रोचक होने वाली है। 

चोटिल हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
हम विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश मैच रविवार (22 अक्तूबर) को खेला जा रहा है।

विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें