फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Analysis: भारत-न्यूजीलैंड में फर्क तेज गेंदबाजी, शमी ने बदला मैच; रन चेज में विराट कोहली ने फिर दिखाया दम

Sun, 22 Oct 2023 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। सिराज ने पारी के चौथे ओवर में ही डेवोन कॉन्वे को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद शमी ने विल यंग (17) को बोल्ड किया। हालांकि, बीच के ओवरों में रचिन और मिचेल के कुछ कैच छूटे और यही वजह रही कि कीवी टीम 273 का स्कोर बना सकी।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने न्यूजीलैंड को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विश्व कप 2023 के 21वें मैच में चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं जीत है। उसने विश्व कप इतिहास में 20 साल के बाद न्यूजीलैंड को हराया है। पिछली बार टीम इंडिया को 2003 में जीत मिली थी। इस मैच में भारत की जीत के सूत्रधार मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे। शमी ने गेंदबाजी में पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। वहीं, विराट ने 95 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फर्क तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा। भारतीय तेज गेंदबाजों ने 10 में से सात विकेट चटकाए। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सिर्फ चार विकेट ही ले पाए।
विज्ञापन


बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 71 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने आउट होने से पहले भारत को कीवी टीम के खिलाफ अच्छी शुरुआत दे दी। शुभमन गिल हालांकि 26 रन की अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। कुछ ऐसा ही हाल श्रेयस अय्यर का रहा। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 128 से 182 तक ले गए।

जडेजा ने मैच को किया समाप्त
इस विश्व कप में अब तक नाबाद रहे केएल राहुल यहां आउट हो गए। 27 रन के निजी स्कोर पर मिचेल सैंटनर का शिकार बन गए। राहुल के आउट होने के बाद कोहली ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंच दिया। वह पांच रन से शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से यह साबित कर दिया लक्ष्य का पीछा करने में उनसे बेहतर कोई नहीं है। कोहली के पवेलियन लौटने के बाद रवींद्र जडेजा ने मैच को समाप्त किया। उन्होंने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

शमी ने की घातक गेंदबाजी

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

भारतीय स्पिनर्स पर बना दबाव
इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने शानदार बैटिंग की और इस टूर्नामेंट में पहली बार भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने मिडिल ओवर्स में कई बेहतरीन शॉट लगाए। साथ ही पहली बार भारतीय स्पिनर्स पर खुलकर शॉट लगाए और उनको दबाव में रखा। रचिन और मिचेल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी भी हुई। हालांकि, डेथ ओवर्स में भारतीय तेज गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। एक वक्त लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम 300 का आंकड़ा छू लेगी, लेकिन भारत ने कीवियों की पारी को 273 रन पर समेट दिया।

इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने पावरप्ले और फिर डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। इतना ही नहीं शुरू के ओवर्स में महंगे साबित होने वाले कुलदीप ने आखिरी कुछ ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखा। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। सिराज ने पारी के चौथे ओवर में ही डेवोन कॉन्वे को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद शमी ने विल यंग (17) को बोल्ड किया।

रचिन का एक और मिचेल के दो कैच छूटे

इन दोनों के आउट होते ही रोहित ने एक छोर से स्पिनर लगा दिया। रचिन और मिचेल ने कुलदीप पर जहां बड़े-बड़े शॉट खेले और छक्का लगाया, वहीं रचिन ने भी अपने शॉट्स लगाए। इन दोनों ने विकेट बचाए और करीब 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे। इन दोनों ने 159 रन की साझेदारी की, जो भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में उन्होंने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 1979 में जॉन राइट और ब्रूस एडगर ने हेडिंग्ले में 100 रन की साझेदारी की थी। रचिन और मिचेल के तीन-तीन आसान कैच भी छूटे। 

पहला कैच 11वें ओवर में रचिन रवींद्र का छूटा। तब शमी की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने बैकवर्ड पॉइंट पर कैच छोड़ा। उस वक्त रचिन 12 रन पर थे। इसके बाद दूसरा कैच 30वें ओवर में डेरिल मिचेल का छूटा। 30वें ओवर में जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। इसकी तीसरी गेंद पर मिचेल के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन केएल राहुल ने कैच ड्रॉप कर दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर गिर गई। उस वक्त मिचेल 59 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसके बाद 33वें ओवर में भारत ने एक और यानी तीसरा कैच छोड़ा। उस ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लॉन्ग ऑफ पर बुमराह ने आसान कैच छोड़ दिया। उस वक्त मिचेल 69 रन बनाकर क्रीज पर थे। ये कैच छूटने की वजह से न्यूजीलैंड की टीम 250+ तक पहुंच सकी।


बुमराह ने भी कैच ड्रॉप कर दिया

भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप मैच में सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट)
  • 159* - रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल, धर्मशाला, 2023
  • 136 - सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत, नागपुर, 1987
  • 129* - राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ, सेंचुरियन, 2003
  • 127 - मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर, डुनेडिन, 1992
  • 116 - एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा, मैनचेस्टर, 2019
  • 100 - जॉन राइट और ब्रूस एडगर, लीड्स, 1979

विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट)
  • 273* - डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र vs इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
  • 168 - ली जर्मेन, क्रिस हैरिस vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1996
  • 166* - मार्टिन गुप्टिल, ब्रेंडन मैकुलम vs जिम्बाब्वे, अहमदाबाद, 2011
  • 160 - केन विलियम्सन, रॉस टेलर vs वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर, 2019
  • 159 - रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल vs भारत, धर्मशाला, 2023

कुलदीप ने आखिरी पांच ओवर में की शानदार वापसी

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
इस साझेदारी को शमी ने तोड़ा। उन्होंने रचिन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। रचिन ने 87 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। रचिन के आउट होने के बाद मिचेल ने कप्तान टॉम लाथम के साथ 27 रन और ग्लेन फिलिप्स के साथ 38 रन की साझेदारी की। इससे उनका स्कोर 200 के पार पहुंच गया। लाथम और फिलिप्स को कुलदीप यादव ने आउट किया और यहीं से गेम बदला। 37 ओवर तक चार विकेट पर 205 रन बना लेने वाली टीम अगले 13 ओवर में सिर्फ 65 रन बना सकी और बाकी बचे छह विकेट भी गंवा दिए। कुलदीप को जहां शुरुआती पांच में खूब धुनाई की गई थी, उन्होंने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और दो विकेट भी लिए। 
विज्ञापन

आखिरी 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 54 रन बनाए

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सिराज ने भी टाइट लाइन लेंथ से गेंदबाजी की। आखिरी पांच ओवर में बुमराह और शमी ने गजब की गेंदबाजी की शमी ने 48वें ओवर में दो विकेट निकाले, वहीं आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल को भी आउट किया। मिचेल ने 127 गेंद में नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 130 रन की पारी खेली। 40 ओवर तक चार विकेट पर 219 रन बना लेने वाली न्यूजीलैंड की टीम आखिरी 10 ओवर में सिर्फ 54 रन बना सकी और छह विकेट गंवा दिए। डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर जैसे बड़े हिटर्स भी भारतीय गेंदबाजों के आगे विफल रहे।   

विश्व कप में भारत के खिलाफ नंबर चार या उससे नीचे के शतक लगाने वाले बल्लेबाज
  • 103* - महेला जयवर्धने (श्रीलंका), मुंबई, 2011
  • 138 - ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे), ऑकलैंड, 2015
  • 113 - एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका), लीड्स, 2019
  • 100* - डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) धर्मशाला, 2023

न्यूजीलैंड के लिए पांच वनडे शतकों के लिए सबसे कम पारी
  • 22 - डेवोन कॉन्वे
  • 30 - डेरिल मिचेल
  • 56 - केन विलियम्सन
  • 64 - नाथन एस्टल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें