फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड को रचना होगा इतिहास, भारत में कोई भी टीम 284 रन का लक्ष्य चेज नहीं कर पाई

Mon, 29 Nov 2021 03:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में चौथी पारी में सबसे ज्यादा ओवर जिस टीम ने बल्लेबाजी की है, वह न्यूजीलैंड की ही टीम है। उन्होंने भारत के खिलाफ 1976 में चौथी पारी में कानपुर में 117 ओवर बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के सामने 284 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में कीवी टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर चार रन बना लिए हैं। टॉम लाथम और नाइट वाचमैन विल सोमरविले क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा, क्योंकि कोई भी टीम भारत में चौथी पारी में 280 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है। आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 90 ओवर में 280 रन बनाने होंगे, जबकि उनके नौ विकेट बचे हैं। 
विज्ञापन


सिर्फ दो टीमों ने भारत में 200+ का स्कोर चेज किया
सिर्फ दो ही टीमों ने भारत में 200 प्लस का स्कोर चेज किया है। इसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड शामिल है। विंडीज ने 1987 में दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था। तब विंडीज के कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स थे। वहीं, इंग्लैंड ने भी भारत को दिल्ली में ही 1972 में हराया था। उन्होंने 208 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था। तब इंग्लैंड के कप्तान टोनी लुईस थे।
 
टीम स्कोर जगह, साल कप्तान
वेस्टइंडीज 276/5 दिल्ली, 1987 विवियन रिचर्ड्स
इंग्लैंड 208/4 दिल्ली, 1972 टोनी लुईस
विज्ञापन

कानपुर में चौथी पारी में उच्चतम स्कोर 240 रन
कानपुर में चौथी पारी में कोई भी टीम 240 रन से आगे नहीं बढ़ पाई है। चौथी पारी में उच्चतम स्कोर 240 रन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1958 में बनाया था और मैच हार गई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 2016 में चौथी पारी में 236 रन बनाए थे और मैच हार गई थी। 1976 में भी न्यूजीलैंड को लक्ष्य का पीछा करना पड़ा था। तब वह सात विकेट पर 193 रन बना सके थे और मैच ड्रॉ हो गया था।

कानपुर में न्यूजीलैंड ने सबसे ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की
कानपुर में चौथी पारी में सबसे ज्यादा ओवर जिस टीम ने बल्लेबाजी की है, वह न्यूजीलैंड की ही टीम है। उन्होंने भारत के खिलाफ 1976 में चौथी पारी में कानपुर में 117 ओवर बल्लेबाजी की थी। हालांकि, यह मैच ड्रॉ रहा था। 

न्यूजीलैंड ने 1993 में 324 रन का लक्ष्य हासिल किया
न्यूजीलैंड की टीम ने चौथी पारी में सफल चेज सबसे ज्यादा 324 रन का किया है। हालांकि, यह चेज उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर किया था। 1993-94 में न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ 324 रन बनाकर मैच जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने 2008-09 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 317 रन बनाकर मैच जीता था। वहीं, 1984-85 में पाकिस्तान के खिलाफ डुनडिन में 278 रन बनाकर मैच जीता था।
 
चौथी पारी में लक्ष्य (रन) खिलाफ जगह साल
324 पाकिस्तान क्राइस्टचर्च 1993/94
317 बांग्लादेश चटगांव 2008/09
278 पाकिस्तान डुनडिन 1984/85
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर टेस्ट मैच का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। भारत ने कीवी टीम को 284 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड एक विकेट गंवा चुका है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने एक विकेट गंवाकर चार रन बना लिए हैं। आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 90 ओवर में 280 रन की जरूरत है। 

फिलहाल टॉम लाथम 2 रन और विलियम सोमरविले 0 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे। दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 234 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। इस तरह कीवी टीम को 284 रन का लक्ष्य मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें