बोल्ट ने सूर्यकुमार का कैच ड्रॉप किया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि मैं मैच को खत्म कर पवेलियन लौटना चाहता था, लेकिन इसी तरह आप हर मैच से कुछ सीखते हैं। बोल्ट के कैच ड्रॉप करने पर सूर्या ने मजाक में कहा कि मेरी पत्नी का बर्थडे था और बोल्ट का कैच ड्रॉप करना एक शानदार गिफ्ट था। सूर्यकुमार ने इस मैच में 40 गेंदों पर छह चौके और तीन चौके की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेली।
सूर्यकुमार ने मैच के बाद क्या कहा?
सूर्यकुमार ने अपने खेलने के स्टाइल को लेकर कहा- मैंने अपने खेलने में कुछ बदलाव नहीं किया है। मैं तीन-चार साल से ऐसे ही खेलता हुआ आ रहा हूं। मैं नेट्स में भी इसी तरह बल्लेबाजी करता हूं और क्रीज पर आने के बाद वैसी ही बल्लेबाजी करता हूं। मैं नेट्स में खुद पर काफी प्रेशर डालता हूं। मैं आउट होने पर सोचता हूं कि और क्या बेहतर कर सकता था। मैच में गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। खुशी है कि हम मैच जीत गए।
न्यूजीलैंड ने मैच में 20 ओवर में 164 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेल पत्नी देविषा शेट्टी को शानदार तोहफा दिया। साथ ही वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। भारत अब 19 नवंबर को रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 खेलेगा।