फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: हर्षल और अक्षर पटेल ने मैच के बाद की मस्ती, कहा- ऐसा लगता है सारे मैन ऑफ द मैच हम पटेलों के बीच ही रहेंगे

Mon, 22 Nov 2021 08:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को हर क्षेत्र में पटखनी दी।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और हर्षल पटेल - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को हर क्षेत्र में पटखनी दी। कोलकाता में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। इस मैच में हर्षल पटेल और अक्षर पटेल, दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ मजेदार बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान इन्होने भारत के लिए आने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सभी मैन ऑफ द मैच अपने पास रखने का इरादा जाहिर किया।

हर्षल ने रांची में डेब्यू किया था और 25 रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। तब उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था वहीं कोलकाता में 9 रन देकर तीन विकेट हासिल करने वाले अक्षर पटेल को यह अवॉर्ड मिला। यानी लगातार दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का खिताब पटेल उपनाम वाले खिलाड़ियों को मिले। 
विज्ञापन




इस पर बात करते हुए अक्षर और हर्षल ने खूब मजे लिए। हर्षल ने कहा, 'यह अद्वितीय अनुभव है। मैं आपको बताऊं, मुझे उम्मीद नहीं थी कि डेब्यू मैच इतना अच्छा जाएगा क्योंकि इससे पहले मेरा कोई भी डेब्यू मैच अच्छा नहीं गया था। लेकिन मैंने अपने स्किल्स का अच्छा इस्तेमाल किया और नतीजा भी हमारे पक्ष में रहा और हम मैच जीत गए। मुझे नहीं पता, हमने अभी तय नहीं किया है लेकिन ऐसा लगता है कि मैन ऑफ द मैच अब पटेलों के बीच ही रहेगा।'

गौरतलब है कि भारत ने तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय 73 रन से जीता। भारत ने ईडन गार्डंस की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर कमाल का खेल दिखाया और 7 विकेट पर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत खराब रही। अक्षर पटेल ने 9 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड की टीम इन शुरुआती झटकों से उबर ही नहीं सकी और 17.2 ओवर में 111 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें