फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: रिजर्व खिलाड़ी रहे श्रेयस टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं डेब्यू, कीवियों के खिलाफ मिल सकता है मौका

Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चोट से उबरने के बाद वापसी की और शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चोट से उबरने के बाद वापसी की और शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर स्क्वॉड में रखा गया और वह यहां एक भी मैच नहीं खेल पाए। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में पूरी संभावना है कि श्रेयस चौथे नंबर के अपने पसंदीदा स्थान पर बल्लेबाजी करें। 

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी और यहां 17 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज से आगाज करेगी। इसके बाद वह भारत के साथ दो टेस्ट भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा और दूसरा 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा। विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच में आराम दिया गया है और वो पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को पहले टेस्ट के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं विराट के अलावा रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है। 

रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इनके अलावा शुभमन गिल की दावेदारी भी रहेगी। लेकिन इंग्लैंड सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके पारी की शुरुआत की संभावना बेहद कम है और ऐसे में उनके पास मध्यक्रम में ही जगह बन सकती है लेकिन वहां भी कई दावेदार हैं, इनमें श्रेयस टीम की पहली पसंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिल की जगह अय्यर का दावा मजबूत
गिल के मुकाबले अय्यर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव अधिक है और वह परिस्थिति के मुताबिक खेलना जानते हैं। अय्यर हालांकि पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन, इस बार उनके पास 25 नवंबर से शुरू हो रहे कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने का मौका होगा।

अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से किनारा किया 
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चोट से वापसी करते हुए अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण पारियां खेली। आईपीएल 2021 के पहले चरण में अय्यर चोट के कारण नहीं खेल सके थे। इसके बाद दिल्ली ने अय्यर की जगह ऋषभ पंत को टीम की कमान दे दी थी। टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी पंत को बतौर कप्तान बरकरार रखना चाहती है। इसलिए अय्यर ने दिल्ली से किनारा कर लिया है और ऐसी संभावना है कि वह मेगा ऑक्शन में नीलामी लिस्ट में अपना नाम रखें। उनके प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए अहमदाबाद या कोई और फ्रेंचाइज़ी भी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। 

प्रथम श्रेणी में अय्यर का 52 का है औसत
श्रेयस का प्रथम श्रेणी में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 54 मैच में 52 से अधिक की औसत से 4592 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 80 से ज्यादा का है। यहां उन्होंने 12 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं।

वनडे और टी-20 टीम का अहम हिस्सा
श्रेयस अबतक भारत के लिए 22 वनडे और 29 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 42.78 की शानदार औसत से 813 रन बनाए हैं। टी-20 में भी उनका बल्ला खूब चला है और उन्होंने यहां 133 के स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें