फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: डेवोन कॉन्वे से लेकर अकील हुसैन तक ये हैं इस वर्ल्डकप के सबसे बेहतरीन कैच, देखें video

Fri, 12 Nov 2021 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस टी-20 विश्वकप में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है और कई अविश्वसनीय कैच भी पकड़े हैं। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम सबसे बेहतरीन फील्डिंग टीम के रूप में उभरी है। यहां हम पांच सबसे अच्छे कैच के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के सबसे बेहतरीन कैच। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्वकप 2021 का फाइनल मुकाबला रविवार को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा। यह वर्ल्डकप 17 अक्तूबर से शुरु हुआ था और दो राउंड में 16 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। सुपर-12 के मैच 23 अक्तूबर से शुरू हुए थे और इसके बाद कई खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई। खासकर न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा एडेन मारकरम और अकील हुसैन जैसे खिलाड़ियों ने भी अविश्वसनीय कैच पकड़े। यहां हम इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


एडेन मार्करम
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच में अफ्रीका के एडेन मार्करम ने डाइव लगाकर बहुत ही शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने सुपरमैन की तरह शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका था और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस बेहतरीन कैट के बाद उनकी तुलना फाफ डू प्लेसिस से भी हुई थी। प्लेसिस अफ्रीका के सबसे अच्छे फील्डर में से एक हैं। 


अकील हुसैन
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मैच में अकील हुसैन ने अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना दिखाया था। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में पहली ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। इस गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर बाईं तरफ हवा में डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका था, जिसको देखकर बल्लेबाज को पहले यकीन ही नहीं हुआ था। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन



डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ हवा में शानदार डाइव लगाकर मोहम्मद हफीज का कैच पकड़ा था। पाकिस्तान की पारी के 11वें ओवर में पाकिस्तान के हफीज ने सैंटनर की गेंद पर लॉग ऑफ की दिशा में बड़ा शॉट खेला था और गेंद तेजी से बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन कॉन्वे के इरादे कुछ और ही थे। कॉन्वे तेजी से भागते हुए गेंद के पास पहुंचे और हवा में शानदार डाइव लगाकर उड़ते हुए कैच लपक लिया था।


क्रिस वोक्स
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच में क्रिस वोक्स ने भी बेहतरीन कैच पकड़कर स्टीव स्मिथ को आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की पारी के तीसरे ओवर में स्मिथ ने पहली गेंद में पुल शॉट खेलने का प्रयास किया था। हालांकि वो गेंद के साथ उनके बल्ले का संपर्क ठीक से नहीं हुआ था और गेंद लॉग ऑन के ऊपर से तीस गज के बाहर जा रही थी। इसी बीच क्रिस वोक्स ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा और स्मिथ को आउट कर दिया था। 


डेरिल मिशेल
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के जेरिल मिशेल ने बाउंड्री के पास शानदार डाइव लगाकर छक्के को दो रनों में बदल दिया। उनकी फील्डिंग का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। वो भले ही कैच नहीं पकड़ पाए थे, लेकिन उनकी फील्डिंग खूब चर्चा में रही थी। आईसीसी ने उनकी फील्डिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि राशिद ने इस गेंद को छक्के के लिए भेजा था, लेकिन डेरिल मिशेल बीच में आ गए और उन्होंने टीप में बहुत ही शानदार शेव किया। 

मिशेल ने राशिद के शॉट को बाउंड्री के पार जाता देख डाइव लगाई और कैच पकड़ने के साथ ही उन्हें पता था कि वो बाउंड्री पर ही गिरने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने तुरंत गेंद मैदान के अंदर फेंक दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें