फु्स्स पटाखा साबित हुआ पंत का प्लान
यह घटना उस वक्त की है जब एजाज पटेल स्ट्राइकर्स एंड पर मौजूद थे। इस दौरन पंत स्टंप के पीछे से सुंदर को सलाह देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा- "वॉशी थोड़ा आगे डाल सकते हैं, थोड़ा बाहर डाल सकता है।" उन्होंने पंत की सलाह मानी और गेंद को आगे रखा, लेकिन एजाज ने इस पर शानदार चौका जड़ दिया। इससे पंत का प्लान फ्लॉप हो गया। चौके के बाद पंत को कहते हुए सुना गया, "मुझे क्या पता इसे हिंदी आती है।"