भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की स्टार तिकड़ी की अनुपस्थिति के बावजूद बुधवार को जयपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही। यह टीम इंडिया की उस मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का संकेत जो भारत के पास है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को पांच विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया की घोषणा हुई तो उस समय टीम संतुलित दिख रही थी। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ग्रीम स्वान का मानना है कि भारत की की टीम में एक कमजोर कड़ी है।
अक्षर पटेल को टारगेट कर सकता है न्यूजीलैंड
पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भारत की कमजोर कड़ी हैं जिन्हें न्यूजीलैंड निशाना बना सकता है। अक्षर को कमजोर कड़ी बताते हुए 10 में से 8 रेटिंग देते हुए स्वान ने कहा कि वह आईपीएल खेलकर आ रहे हैं वह सबसे बड़ा खतरा नहीं साबित हो सकते। अक्षर पटेल ने आईपीएल 2021 में 12 मैचों में 15 विकेट लिए थे। वहीं टीम इंडिया में वापसी होने के बाद जयुपर में खेले गए मैच वह 31 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अक्षर ने भारत के लिए 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 9 विकेट लिए।
अक्षर पटेल टीम इंडिया की कमजोर कड़ी
क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए ग्रीम स्वान ने कहा, वह कमजोर कड़ी हो सकते हैं, उन्होंने वास्तव में हाल ही में ऐसा कुछ नहीं किया है, उनकी 10 में से 8 रेटिंग है, उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कुछ नहीं किया है। इस दौरान स्वान ने फरवरी में घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन को करते हुए कहा, बाए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपनी डेब्यू सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए थे, जिनमें चार बार वह पांच विकेट लेने में सफल रहे जबकि अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट में वह 10 विेकेट लेने में सफल रहे।