फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG VIDEO: इकाना में लाइट शो के दौरान भारतीय फैंस ने गाया 'वन्दे मातरम्', नजारा देखकर हो जाएंगे भावुक

Mon, 30 Oct 2023 08:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मैच के बाद स्टेडियम में लाइट शो के दौरान हजारों की संख्या में फैंस 'वन्दे मातरम्' गाते दिखे। यह नजारा देखने लायक था और भावुक कर देने वाला था। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
इकाना में लाइट शो ने सभी का ध्यान खींचा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर विश्व कप 2023 में लगातार छठी जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी के अलावा कई और चीजें भी रहीं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मैच के बाद स्टेडियम में लाइट शो के दौरान हजारों की संख्या में फैंस 'वन्दे मातरम्' गाते दिखे। यह नजारा देखने लायक था और भावुक कर देने वाला था। इसका वीडियो भी सामने आया है। फैंस ने इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। कुछ ने तो इस नजारे को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है।
 
विज्ञापन

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 229 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया ने 100 रन से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत के अब छह मैच में 12 अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है।

दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड को छह मैचों में पांचवीं हार मिली है और उसके सिर्फ दो अंक हैं। टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है। भारत की इंग्लैंड पर विश्व कप में 20 साल में यह पहली जीत है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई रहा था। वहीं, 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें