फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित-शुभमन 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय, हिटमैन ने गावस्कर की भी बराबरी की

Fri, 08 Mar 2024 01:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में रोहित ने महान सुनील गावस्कर की बराबरी की। दोनों ने चार-चार शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभाई और भारत को इंग्लैंड पर आसानी से बढ़त हासिल करने में मदद की। दोनों ने लंच तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि, लंच के ठीक बाद बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए आए और इस सीरीज की अपनी पहली गेंद पर हिटमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

रोहित ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। इन पारियों से रोहित और शुभमन ने कई रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित और शुभमन शीर्ष पर हैं। रोहित ने इस दौरान छह और शुभमन ने चार शतक लगाए हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और केएल राहुल हैं। इन सभी ने तीन-तीन शतक लगाए हैं।

2021 से लेकर अब तक भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
  • 6 - रोहित शर्मा
  • 4-शुभमन गिल
  • 3- रवींद्र जडेजा
  • 3- यशस्वी जयसवाल
  • 3-ऋषभ पंत
  • 3- केएल राहुल
विज्ञापन

3 of 6
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में रोहित ने महान सुनील गावस्कर की बराबरी की। दोनों ने चार-चार शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल तीन-तीन शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक
  • 4 - सुनील गावस्कर
  • 4 - रोहित शर्मा
  • 3- विजय मर्चेंट
  • 3- मुरली विजय
  • 3- केएल राहुल

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43 शतक हैं। इस मामले में वह सिर्फ डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। वॉर्नर ने 49 और सचिन ने 45 शतक लगाए थे। दोनों संन्यास ले चुके हैं। वॉर्नर ने इसी साल टेस्ट से संन्यास लिया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
  • 49 - डेविड वॉर्नर
  • 45 - सचिन तेंदुलकर
  • 43 - रोहित शर्मा
  • 42 - क्रिस गेल
  • 41 - सनथ जयसूर्या
  • 40 - मैथ्यू हेडन
विज्ञापन

5 of 6
रोहित और यशस्वी - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 48 शतक लगाए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी की। इस मामले में 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम 80 शतक हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतक
  • 100 - सचिन तेंदुलकर
  • 80- विराट कोहली
  • 48 - राहुल द्रविड़
  • 48 - रोहित शर्मा
  • 38 - वीरेंद्र सहवाग
  • 38 - सौरव गांगुली

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इतना ही नहीं रोहित ने 2019 में शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ शतक पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने स्टीव स्मिथ की बराबरी की। उनके भी इस चैंपियनशिप में कुल नौ शतक ही हैं। वह अब सिर्फ 13 शतक लगा चुके इंग्लैंड के जो रूट, 11 शतक लगा चुके ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और 10 शतक लगा चुके न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन से पीछ हैं। रोहित ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। बाबर ने पाकिस्तान के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 29 मैचों में आठ शतक लगाए हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक
स्थान खिलाड़ी देश मैच 100s
1. जो रूट इंग्लैंड 52* 13
2. मार्नस लाबुशान ऑस्ट्रेलिया 45* 11
3. केन विलियमसन न्यूजीलैंड 23* 10
4. रोहित शर्मा भारत 32* 9
4. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 45* 9
5. बाबर आज़म पाकिस्तान 29 8
6. उस्मान खवाजा ऑस्ट्रेलिया 32* 7
6. बेन स्टोक्स इंग्लैंड 45* 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें