फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहली बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके विराट, ओपनिंग करते हुए फिर फेल

Thu, 27 Jun 2024 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना

सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ भी विराट की कमजोरी उजागर हुई है। इस साल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में विराट ने 21 गेंद में 21 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं।
विज्ञापन
रीस टॉप्ली ने विराट को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने विराट को क्लीन बोल्ड किया। वह नौ गेंद में नौ रन बना सके। इसमें एक छक्का शामिल है। इस मैच के जरिये विराट फॉर्म में लौटने की कोशिश कर रहे थे। विराट अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे और सेमीफाइनल में भी यही हाल रहा। अब तक इस संस्करण में सात मैचों की सात पारियों में वह 75 रन बना सके हैं। 37 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। हालांकि, एक चौंकाने वाला रिकॉर्ड भी सामने आया है। विराट टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहली बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इससे पहले वह टी20 विश्व कप में तीन सेमीफाइनल और खेल चुके हैं और उसमें उन्होंने तीन 50+ के स्कोर किए थे। 
विज्ञापन

इस विश्व कप से पहले सेमीफाइनल में विराट का बेहतरीन रिकॉर्ड

विराट कोहली - फोटो : ICC
उन्होंने टी20 विश्व कप में इस पारी को मिलाकर चार सेमीफाइनल मुकाबले खेले हैं और इसमें 220 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। 2014 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 72 रन, 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 47 गेंद में नाबाद 89 रन बनाए थे। वहीं, 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 40 गेंद में 50 रन की पारी खेली थी। ऐसे में इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। विराट अगर बड़ी पारी खेलते तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलती। आउट होने के बाद विराट काफी उदास नजर आए। ड्रेसिंग रूम में उनसे मिलने खुद कोच द्रविड़ पहुंचे और दिलासा दिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ विराट की कमजोरी

रीस टॉप्ली ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : England Cricket Twitter
इतना ही नहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ भी विराट की कमजोरी उजागर हुई है। इस साल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में विराट ने 21 गेंद में 21 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। उनका औसत सात का और स्ट्राइक रेट 100 का रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ विराट ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो छक्के लगाए हैं और 12 गेंदें डॉट खेली हैं। बतौर ओपनर विराट इस टी20 विश्व कप में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2024 में ओपनिंग करते हुए खूब रन बनाए थे। यही वजह थी कि चयनकर्ताओं ने विराट को टी20 विश्व कप के लिए यह रोल सौंपा था। 

इस विश्व कप में विराट की पारियां

विराट कोहली-तंजीम हसन साकिब - फोटो : ICC/T20 World Cup
इस विश्व कप में विराट ने आयरलैंड के खिलाफ एक रन, पाकिस्तान के खिलाफ चार रन, अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के खिलाफ विराट खाता नहीं खोल सके। इस विश्व कप में उन्हें दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने चार बार आउट किया है। इनमें मार्क अडेयर (आयरलैंड), नसीम शाह (पाकिस्तान), तंजीम हसन शाकिब (बांग्लादेश) और जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) शामिल हैं। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने इस टी20 विश्व कप में दो बार पवेलियन भेजा है। इनमें सौरभ नेत्रवलकर (अमेरिका) और रीस टॉप्ली (इंग्लैंड) शामिल हैं। एक बार विराट रिस्ट स्पिनर की गेंद पर आउट हुए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान ने उन्हें आउट किया था।
विज्ञापन

विराट का खराब औसत

विराट कोहली - फोटो : ICC
कोहली का औसत 2016 टी20 विश्व कप में 136.50, 2014 टी20 विश्व कप में 106.33 और 2022 टी20 विश्व कप में 98.66 का रहा था। वहीं, इस साल वह 10.71 की औसत से टी20 विश्व कप में रन बना पाए हैं। यह किसी टी20 विश्व कप में कम से कम पांच पारी खेलने वाले ओपनर्स में तीसरा सबसे कम है। उनसे ऊपर बांग्लादेश के सौम्य सरकार और जिम्बाब्वे के वेस्ले मधेवेयर हैं।

एक ओपनर के लिए किसी एक टी20 विश्व कप संस्करण में सबसे कम औसत (न्यूनतम 5 पारी)
खिलाड़ी टीम साल औसत
सौम्या सरकार बांग्लादेश 2016 9.60
वेस्ले माधेवेरे जिम्बाब्वे 2022 9.80
विराट कोहली भारत 2024 10.71
तंजीद हसन बांग्लादेश 2024 10.85
तमीम इकबाल बांग्लादेश 2007 11.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें