फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जय शाह ने अश्विन की घर वापसी के लिए की थी चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था, रवि शास्त्री ने किया खुलासा

Sun, 18 Feb 2024 07:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि रविचंद्रन अश्विन के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी। दरअसल, दिग्गज ऑफ स्पिनर राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन मां की तबियत खराब होने की वजह से अचानक चेन्नई लौट गए थे। 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविचंद्नन अश्विन टीम इंडिया से जुड़ गए। इस मुकाबले के लिए तीसरे दिन वह चेन्नई लौट गए थे। दिग्गज ऑफ स्पिनर की वापसी के बाद भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने स्टार खिलाड़ी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी। शास्त्री ने इसके लिए जय शाह की तारीफ की।
विज्ञापन


दरअसल, अश्विन को तीसरे टेस्ट में अचानक घर के लिए रवाना होना पड़ा था। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें चेन्नई लौटना पड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले के चौथे दिन वह टीम के साथ वापिस जुड़ गए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया कि अश्विन के चेन्नई पहुंचने और उनके राजकोट लौटने के लिए बीसीसीआई ने चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी। 

रवि शास्त्री का बयान
रवि शास्त्री ने कहा, "बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अश्विन के घर जाने और वापस आने के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की थी। मुझे लगता है कि बीसीसीआई से इसी तरह की सहानुभूति की जरुरत थी। वे भारतीय क्रिकेट के संरक्षक हैं और इस तरह का काम करके वे बहुत आगे तक जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को अच्छा महसूस होता है। यह बीसीसीआई के साथ-साथ अश्विन की ओर से भी अच्छा जेस्चर था।"
विज्ञापन


भारत की इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के तीसरे दिन 500 टेस्ट विकेट पूरे करने में अश्विन कामयाब हुए। आज लंच के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड का 'बैजबॉल' पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे जिन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने शतक भी जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें