12 पारियों में भरत ने बनाए सिर्फ 221 रन
भरत ने भारत के लिए अपने अब तक के करियर में सात टेस्ट मैच खेले। 12 पारियों में उन्होंने 20.09 के खराब औसत से सिर्फ 221 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब तक एक भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज के इस खराब प्रदर्शन ने उनके टीम में बने रहने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।