फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार केएल राहुल! इस खिलाड़ी की प्लेइंग-11 से हो सकती है छुट्टी

Mon, 19 Feb 2024 01:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे टेस्ट से पहले अपने बयान में कहा था कि केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हैं और टीम प्रबंधन को लगता है कि स्टार बल्लेबाज को क्वाड्रिसेप्स समस्या से पूरी तरह से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और केएल राहुल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीता था। उसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। उसने विशाखापत्तनम और राजकोट में अगले दो टेस्ट जीत लिए। अब भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथे मुकाबले के लिए दोनों टीमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रोहित शर्मा की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल अगले मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन


राहुल झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राहुल क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन के कारण दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। हैदराबाद में पहले टेस्ट में चमकने वाले इस स्टार बल्लेबाज को आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण वह राजकोट में नहीं खेल पाए थे।

केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने दिया था राहुल की चोट पर अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे टेस्ट से पहले अपने बयान में कहा था कि केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हैं और टीम प्रबंधन को लगता है कि स्टार बल्लेबाज को क्वाड्रिसेप्स समस्या से पूरी तरह से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है। भारत की 434 रनों की जीत के बाद राजकोट में कप्तान रोहित शर्मा ने भी राहुल की चोट से उबरने पर सकारात्मक अपडेट दिया था। हिटमैन ने कहा था कि उन्हें (राहुल) ठीक होना चाहिए।

रजत पाटीदार - फोटो : BCCI
रजत पाटीदार हो सकते हैं बाहर
राहुल की अगर वापसी होती है तो रजत पाटीदार प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं। रजत को विशाखापत्तनम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें रांची में फिर से मौका दिया गया। रजत एक बार फिर से फेल हो गए। वह पहली पारी में पांच रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसे में चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले रजत को राहुल के फिट होने पर बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह को मिल सकता है आराम
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की संभावना है। टीम प्रबंधन उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह भारतीय टीम के साथ राजकोट से रांची तक यात्रा नहीं करेंगे। रोहित शर्मा और उनके साथी मंगलवार को रांची जाएंगे। बुमराह ने तीन टेस्ट में 17 विकेट लिए हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो मुकेश कुमार की वापसी हो सकती है। भारतीय टीम में बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप हैं। उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें