फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बरपाया कहर, तोड़ दिया उमेश यादव का यह बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 03 Feb 2024 06:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

बुमराह ने 45 रन पर छह विकेट लेकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इस सदी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का घरेलू मैदान पर यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सनसनीखेज प्रदर्शन किया है। उन्होंने विशाखापत्तनम में टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार (तीन फरवरी) को पहली पारी में छह विकेट हासिल किए। बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे अंग्रेज बल्लेबाज नहीं टिक सके। इंग्लैंड की पारी में 253 रनों पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


बुमराह ने छह विकेट लेने के साथ ही टेस्ट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 6781 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ है। इस मामले में बुमराह ने तेज गेंदबाज उमेश यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उमेश ने 7661 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे। मोहम्मद शमी (7755 गेंद) इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। कपिल देव (8378 गेंद) चौथे और रविचंद्रन अश्विन (8380 गेंद) पांचवें स्थान पर हैं।

टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ औसत (150+ विकेट)
खिलाड़ी देश औसत
सिड बर्न्स इंग्लैंड 16.43
जसप्रीत बुमराह भारत 20.28
एलन डेविडसन ऑस्ट्रेलिया 20.53
मैल्कम मार्शल वेस्टइंडीज 20.94
जोएल गार्नर वेस्टइंडीज 20.97
कर्टनी एम्ब्रोस वेस्टइंडीज 20.99

जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह के नाम एक और उपलब्धि
बुमराह ने 45 रन पर छह विकेट लेकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इस सदी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का घरेलू मैदान पर यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बुमराह की बात करें तो उनका यह टेस्ट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में 27 रन देकर छह विकेट लिए थे। मेलबर्न में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन

अश्विन-बुमराह - फोटो : BCCI
अश्विन के साथ पांचवीं बार हुआ ऐसा
रविचंद्रन अश्विन को पहली पारी में एक भी सफलता नहीं मिली। यह पांचवां अवसर है जब टेस्ट मैच में अश्विन के रहते भारत के खिलाफ कोई टीम ऑलआउट हुई और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ, 2017 में श्रीलंका, 2019 में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें