फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, भुवनेश्वर की वापसी तो सूर्यकुमार को भी मिला मौका

Sat, 20 Feb 2021 10:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपने 19 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी। विराट कोहली को जहां टीम की कमान सौंपी गई है वहीं रोहित शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पहली बार मौका दिया गया है। इनके अलावा आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल तेवतिया और विकेटकीपर ईशान किशन को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की फिर से टीम में वापसी हुई है, वहीं तेज गेंदबाजों में तमिलनाडु के स्टार तेज गेंदबाज टी नटराजन पर टीम प्रबंधन ने भरोसा बरकरार रखा है।

बात करें भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी-20 टीम की तो उसके तुलना में इस बार कई बदलाव हुए हैं।. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है तो वहीं मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चोट की वजह से मौका नहीं दिया गया है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, विकेटकीपर संजू सैमसन को बाहर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सारे मैच 12 मार्च से 20 मार्च तक अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें