स्काई स्पोर्ट से बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा, टीम के खिलाड़ी उनकी तरफ देखते हैं, उन्हें सभी खिलाड़ियों का सम्मान मिला है, वे विराट का समर्थन करते हैं और उनके लिए खेलते हैं, एक कप्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक टीम आपके लिए खेले, जिस तरह से विराट खुद को संचालित करते हैं उसे देख हम सभी को कहना होगा धन्यवाद विराट।
बातचीत के दौरान शेन वॉर्न ने कहा, कोहली ने बार-बार टेस्ट क्रिकेट के महत्व के बारे में बात की है और इस बात पर जोर दिया कि क्यों दुनिया भर की सभी टीमों को इस प्रारूप को प्राथमिकता देनी चाहिए। शेन वॉर्न ने आगे कहा, कोहली दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। शेन वॉर्न के मुताबिक उन्हें टेस्ट क्रिकेट पसंद है और वह इसे प्राथमिकता देते हैं, भारत विश्व क्रिकेट में एक पावरहाउस है और आपको ग्रह का सबसे बड़ा सुपरस्टार मिला है, यह कहना कि टेस्ट क्रिकेट महत्वपूर्ण है, हम ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं और जीतेंगे और हम इंग्लैंड जा रहे हैं और जीतेंगे।
ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 368 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिय़ा था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 210 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने में सफल रहा। ओवल टेस्ट में भारतीय गेंदबाज अंतिम दिन के दूसरे सत्र में काफी प्रभावशाली थे जब जसप्रीत बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं स्पिनर रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आए।
टेस्ट मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा था, मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है जिसे मैंने भारतीय कप्तान के रूप में देखा है, हमें पता था कि जडेजा को एक छोर से रफ गेंदबाजी करने का मौका मिला है, हमारे गेंदबाजों ने अच्छी रिवर्स स्विंग गेंदाबाजी की, हमारे बॉलर जब गेंद रिवर्स होती है तो ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जिसका हमने पूरी तरह से फायदा उठाया।