फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने की दलाई लामा से मुलाकात, बोर्ड ने दी जानकारी

Wed, 06 Mar 2024 06:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में इंग्लैंड क्रिेकेट टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पांचवां मुकाबला गुरुवार (सात मार्च) से खेला जाएगा। इससे पहले धर्मशाला में इंग्लैंड क्रिेकेट टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह अभ्यास से पहले इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों और स्टाफ के सदस्यों ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के मैक्लोड़गंज स्थित निवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे की मुलाकात में दलाईलामा ने खिलाड़ियों काे प्रवचन दिए। इंग्लैंड के छह खिलाड़ी में गस एटकिंसन, जोनाथन बेयरस्टो, जैक क्रॉली, टॉम हार्टले, डैन लॉरेंस और ओली पोप शामिल रहे।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की जगह तूफानी गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया गया था और उनकी जगह रॉबिन्सन खेले थे। भारत पहले ही यह सीरीज चुका है। सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। भारतीय टीम फिलहाल WTC में शीर्ष पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें