फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, अधिक स्विंग न मिलने से हैरान हैं इंग्लिश टीम के सहायक कोच

Sun, 05 Sep 2021 02:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाजों को ड्यूक बॉल से अधिक स्विंग न मिलने के कारण इंग्लिश टीम के सहायक कोच ने बयान दिया है। असिस्टेंट कोच पॉल कॉलिंगवुड का कहना है कि हमारे गेंदबाजों ने सब कुछ किया लेकिन उन्हें अधिक स्विंग नहीं मिली। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का चौथा दिन है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन रन बना लिए थे। विराट कोहली 22 और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे दिन जिस तरह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की उसे देख इंग्लिश टीम के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड आश्चर्यचकित रह गए। वह इस बात से हैरान थे कि ड्यूक बॉल से इंग्लैंड के गेंदबाजों को ज्यादा स्विंग नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ओवल टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे थे, भारत अपनी पहली इनिंग्स में 191 रनों पर ऑल आउट हो गया, लेकिन उसके बाद से इस पिच पर बैटिंग करना आसान हो गया है। उन्होंने आगे कहा, मैंने सोचा था कि हम बहुत अनुशासित थे और पूरे दिन गेंदबाजी करते रहे लेकिन एक चीज जिसने हमें चौंका दिया वह थी ड्यूक गेंद से स्विंग की कमी। 

कॉलिंगवुड ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं जब हवा में कुछ मूवमेंट होता है और विकेट कैरी करने वालो हो तो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगा, इसलिए हम काफी हैरान थे और गेंद को स्विंग नहीं कर सके, हमने गेंद को स्विंग कराने के लिए सब कुछ किया, उसकी चमक बरकरार रखी लेकिन ज्यादा स्विंग नहीं मिल सकी। 

वहीं तीसरे दिन मैच का आकर्षण रोहित शर्मा की पारी रही और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे दिन शतकीय साझेदारी कर भारत की मजबूती प्रदान की। अब टीम इंडिया के पास 171 रनों की बढ़त है और उसके सात विकेट आउट होना बाकी हैं। इससे पहले रोहित और केएल राहुल ने 83 रनों की साझेदारी की थी। राहुल 46 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

अपने गेंदबाजों का समर्थन करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि मुझे लगा कि हमने पूरे दिन सवाल पूछे, लेकिन इसका पूरा श्रेय रोहित शर्मा और भारत की शीर्ष बल्लेबाजी को जाता है, हमें विकेट के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा, हम भाग्यशाली रहे कि हमें दूसरी नई गेंद से सफलता मिली। रोहित शर्मा की बैटिंग तकनीक पर बात करते हुए कॉलिंगवुड ने कहा, उनकी पास बहुत अच्छी तकनीक है, वास्तव में उन्होंने बहुत बढ़िया बल्लेबाजी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें