फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'उन्हें कम नहीं आंका जा सकता', फाइनल से पहले क्रिस गेल ने किया विराट कोहली का समर्थन, कही यह बात

Sat, 29 Jun 2024 07:55 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

मौजूदा टूर्नामेंट से पहले कोहली को आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने 154.69 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप विजेता थे।
विज्ञापन
कोहली-गेल - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताब के लिए जंग देखने को मिलेगी। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान क्रिस गेल ने खराब फॉर्म से जूझ रहे धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि किंग कोहली को कमतर नहीं आंका जा सकता। 
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली की फॉर्म चिंताजनक
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं।

विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
गेल ने की कोहली की तारीफ
खिताबी मुकाबले से पहले क्रिस गेल ने विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "ये चीजें विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ होती हैं। हम जानते हैं कि पिछले विश्व कप में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है। बैट पैच, यह किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन इसके बारे में अच्छी बात यह है कि वह फाइनल में हैं और कभी-कभी बड़े खिलाड़ियों को बुलाया जा सकता है और वे टीम के लिए वास्तविक गेम भी जीत सकते हैं। इसलिए आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को बिना किसी संदेह के खारिज नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि वह कितने खास हैं, इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कल क्या करते हैं।" 
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में गरजा कोहली का बल्ला
मौजूदा टूर्नामेंट से पहले कोहली को आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने 154.69 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप विजेता थे। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 में वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं। उम्मीद है कि फाइनल मैच में उनका बल्ला एक बार फिर गरजेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें