फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Weather Report : सेमीफाइनल का दावा मजबूत करना चाहेगा भारत, बारिश डालेगी मैच में बाधा? जानें

Fri, 21 Jun 2024 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

 India vs Afghanistan (IND vs AFG) Weather Pitch Report : भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने फिलहाल अपने सभी मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण की विजयी शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के सामने शनिवार को बांग्लादेश की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ में खेला जाएगा। भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने फिलहाल अपने सभी मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था और जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन

भारत का शानदार अभियान
भारत ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ की थी जहां टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था और फिर सह मेजबान अमेरिका को मात देकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया था। भारत का कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था और टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत दर्ज की। 

अच्छी लय में दिख रहे हैं भारतीय गेंदबाज
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप चरण के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और लक्ष्य का बचाव करते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाने में सफलता प्राप्त की। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या भी बुमराह का साथ बखूबी निभा रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार टी20 विश्व कप में प्लेइंग-11 में शामिल किए गए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी प्रभावित किया।

बांग्लादेश के लिए करो या मरो का मुकाबला
बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम अगर भारत के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी तो उसके लिए आगे के दरवाजे बंद हो जाएंगे। बांग्लादेश ने ग्रुप चरण में श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई किया था। उसे ग्रुप चरण में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। अतीत में भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 में काफी करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं, ऐसे में प्रशंसकों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

बारिश की संभावना कम
भारतीय प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान शनिवार को एंटीगुआ में बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना 23 प्रतिशत है और सारे दिन मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने मिलेगा। भारतीय टीम अगर इस मैच को जीतने में सफल रही तो सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें