फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत से हार के बाद तिलमिलाए बांग्लादेशी, विकेटकीपर ने विराट कोहली पर लगाया 'फेक फील्डिंग' का आरोप

Thu, 03 Nov 2022 09:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन सोहान ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। नुरुल ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर 'फेक फील्डिंग' का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। एडिलेड में बारिश से प्रभावित यह मैच काफी रोमांचक हुआ। बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 14 रन दिए। इस हार के बाद बांग्लादेश के खिलाफ तिलमिलाए हुए हैं। आखिरी ओवरों में तेजी से नाबाद 25 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन सोहान ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। नुरुल ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर 'फेक फील्डिंग' का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

मैच के बाद नुरुल हसन ने बुधवार को कहा कि मैदानी अंपायरों ने विराट कोहली की 'फेक फील्डिंग' को नजरअंदाज कर दिया। नुरुल ने जिस घटना का जिक्र किया है वह बांग्लादेश की पारी के सातवें ओवर के दौरान हुआ था। कोहली ने ऐसा दिखावा किया था कि वह डीप से अर्शदीप सिंह के थ्रो को कैच करके नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर फेंक रहे हों। वह गेंद नहीं पकड़ पाए थे। न तो अंपायर मरैस इरास्मस और न ही क्रिस ब्राउन ने इसे देखा। यहां तक कि बल्लेबाज भी इसे नहीं देख पाए।

आईसीसी का नियम क्या कहता है?
आईसीसी के अनुचित खेल से संबंधित कानून 41.5 के तहत बल्लेबाज का ध्यान जानबूझकर भटकाने, उसे धोखा देने या बाधा पहुंचाने पर उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जा सकता है। साथ ही बल्लेबाजी टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: T20 WC: जीत के साथ भारत की राह आसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, जानें सेमीफाइनल का पूरा समीकरण

नुरुल ने क्या-क्या कहा?

नुरुल ने संवाददाताओं से कहा, ''अगर फैसला बांग्लादेश के पक्ष में जाता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। निश्चित रूप से मैदान गीला था और इसका प्रभाव सभी ने देखा। उस थ्रो को लेकर मुझे लगा कि वह नकली था। हमने इस बारे में चर्चा की थी। अगर पांच जुर्माना उनके ऊपर लगाया जाता तो मैच हमारे पक्ष में होता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।''
 

नो-बॉल को लेकर भी हुआ था बवाल
इस मैच में एक और घटना भारतीय पारी के समय घटी थी। 16वें ओवर में विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाजी लाइन पर हसन महमूद थे। उन्होंने एक बाउंसर की। इस पर कोहली ने बल्ला लगाते हुए एक रन ले लिया। उन्होंने इसके बाद अंपायर से नो-बॉल की मांग की। विराट के इशारा करते हुए अंपायर ने नो-बॉल दे दिया। इस पर बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन नाराज हो गए। वह अंपायर की ओर जाने लगे। इतने में कोहली उनके रास्ते में आ गए और उन्हें पकड़ लिया। शाकिब का गुस्सा समाप्त हो गए। दोनों फिर हंसते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई। उस समय भारत मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 17 रन से पीछे था। अगर मैच नहीं होता तो बांग्लादेश की टीम जीत जाती। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाती।

ये भी पढ़ें: ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

हालांकि, बारिश ने टीम इंडिया पर मेहरबानी की और मैच दोबारा से शुरू हुआ। जब मुकाबला फिर से शुरू हुआ तो सारे समीकरण बदल गए। बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। इस तरह उसे नौ ओवर में 85 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी। उसे डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हार मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें