फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: संजू-SKY का तूफान, भारत ने पावरप्ले का अपना तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, 10 ओवर में बनाए 152 रन

Sat, 12 Oct 2024 08:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भारत ने न सिर्फ शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में, बल्कि शुरुआती 10 ओवर के बाद भी अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने 10 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की। इन दोनों की बदौलत भारत ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। इसके लिए टीम इंडिया ने तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 82 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया ने 2021 में दुबई में स्कॉटलैंड के खिलाफ दो विकेट गंवाकर 82 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

शुरुआती 10 ओवर के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने न सिर्फ शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में, बल्कि शुरुआती 10 ओवर के बाद भी अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने 10 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी टीम द्वारा शुरुआती 10 ओवर के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ इसी साल तीन विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर एस्टोनिया है। उसने इसी साल साइप्रस के खिलाफ चार विकेट पर 154 रन बनाए थे। 

T20I में पहले 10 ओवर के बाद उच्चतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ जगह साल
ऑस्ट्रेलिया 156/3 स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2024
एस्टोनिया 154/4 साइप्रस एपिस्कोपी 2024
भारत 152/1 बांग्लादेश हैदराबाद 2024
दक्षिण अफ्रीका 149/0 वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
न्यूजीलैंड 147/1 श्रीलंका ऑकलैंड 2016
विज्ञापन

भारत ने 7.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे। यह टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 100 रन हैं। इससे पहले 2019 में भारत ने वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ ओवर में 100 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने इस रिकॉर्ड को पांच गेंद से सुधार लिया। सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने चार रन बनाए थे। सूर्यकुमार और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें