फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया से दोहरा हिसाब चुकता करना चाहेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें फाइनल

Sun, 19 Nov 2023 01:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs Australia World Cup Final Live Streaming, Telecast: भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने हैं। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विश्व कप में भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज (19 नवंबर) को खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। सवा लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह मैच खेलने का अवसर मिला है। दोनों की नजर इसे यादगार बनाने पर होगी। भारत की नजर तीसरी बार विश्व कप चैंपियन बनने पर है। उसने 1983 और 2011 में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। कंगारू टीम आठवीं बार फाइनल में उतरी है। उसने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर उसे इस बार खिताब जीतने से रोकने पर है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने हैं। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर ऑस्ट्रेलिया से दोहरा हिसाब चुकता करने पर है। वह 2003 फाइनल के साथ-साथ 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगा। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच रविवार (19 नवंबर) को खेला जा रहा है।

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान - फोटो : ICC
विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

भारत बनाम विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें