हालांकि, जीत के बाद वह ड्रेसिंग रूम में ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हुए देखे गए। इसकी खूब आलोचना हो रही है। फैंस ने इस व्यवहार को गलत बताया और कहा कि ट्रॉफी का कुछ तो सम्मान करें। फैंस ने कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रॉफी का सम्मान करते दिख रहे हैं। कपिल ने तो ट्रॉफी को सम्मान देते हुए उसे अपने सर पर रख लिया था और उसका महत्व बताया था।
आइए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखते हैं...