आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े। रोहित ने 20वें ओवर में एक ऐसा छक्का लगाया, जिसमें गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर लगी। ऐसा लग रहा था कि गेंद स्टेडियम को पार कर जाएगी। हालांकि, गेंद छत से टकराकर मैदान पर वापस आ गई।