फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: रोहित शर्मा टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज, विराट कोहली और मोर्गन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Wed, 17 Jan 2024 09:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

रोहित ने टी20 करियर का पांचवां शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में शानदार शतक लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवां शतक लगाया। वह पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार और मैक्सवेल के नाम चार-चार शतक हैं। रोहित ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 69 गेंद पर 121 रन की पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 11 चौके और आठ छक्के लगाए।
विज्ञापन


रोहित ने अपनी पारी के दौरान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हिटमैन बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 54 मैचों में टीम की कप्तानी की है। उनके खाते में बतौर कप्तान 1648 रन हो गए। इस मामले में शीर्ष पर कोहली थे। अब रोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.57 का रहा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 72 मैचों में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए हैं।

 

भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
मोर्गन के रिकॉर्ड को तोड़ा
रोहित शर्मा बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 86 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा के 90 छक्के हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने 82 छक्के लगाए थे।

रोहित और रिंकू ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर नाबाद 190 रन की साझेदारी की। यह टीम इंडिया के लिए किसी भी विकेट के लिए टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने मिलकर संजू सैमसन और दीपक हुड्डा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सैमसन और हुड्डा ने 2022 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 176 रन जोड़े थे।
 
रन खिलाड़ी खिलाफ साल जगह
190* रोहित शर्मा और रिंकू सिंह अफगानिस्तान 2024 बेंगलुरु
176 संजू सैमसन और दीपक हुड्डा आयरलैंड 2022 डबलिन
165 रोहित शर्मा और केएल राहुल श्रीलंका 2017 इंदौर
165 यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल वेस्टइंडीज 2023 फ्लोरिडा

एक ओवर में बने 36 रन
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर करीम जनात के ओवर में 36 रन बनाए। यह पारी का आखिरी ओवर था। यह तीसरा अवसर है जब अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक ओवर में 36 रन बने हैं। इससे पहले 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में अकेले 36 रन बनाए थे। वहीं, 2021 में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने अकीला धनंजय के ओवर में 36 रन ठोके थे। संयोग से युवराज और पोलार्ड दोनों ने एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। रोहित और रिंकू ने पांच छक्के और एक चौका लगाया। इस दौरान एक रन नो बॉल और एक रन दौड़ने से मिला।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 में चौथी सबसे बड़ी पारी खेली। इस मामले में शुभमन गिल शीर्ष पर हैं। शुभमन ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाज में नाबाद 126 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 123 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। उनके बाद अब रोहित शर्मा (नाबाद 121) चौथे स्थान पर आ गए हैं।

भारत ने तोड़ा अमेरिका का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने 22 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद चार विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। वह 25 रन या उससे पहले चार विकेट गंवाने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। इस मामले में टीम इंडिया ने अमेरिका के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमेरिका ने 2021 में आयरलैंड के खिलाफ फ्लोरिडा में 16 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद छह विकेट पर 188 रन का स्कोर बना लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें