फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: हेडन ने कोहली के आलोचकों को दिया जवाब, दिया यह बयान, इयान बिशप ने बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे

Wed, 19 Jun 2024 10:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा 741 रन बनाने वाले विराट टी20 विश्व कप में अभी तक ग्रुप चरण के मैच में 1, 4 और 0 ही बना सके हैं। हेडन ने कहा, 'कोहली किसी भी परिस्थिति में एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचकों के निशाने पर आए विराट कोहली का बचाव किया है। साथ ही आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है। हेडन ने बुधवार को कहा कि परिस्थितियों और विभिन्न प्रकार की पिचों का अनुभव ही विराट कोहली को विश्व स्तरीय बल्लेबाज बनाता है जिससे वह टी20 विश्व कप के कैरेबियाई चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा 741 रन बनाने वाले विराट टी20 विश्व कप में अभी तक ग्रुप चरण के मैच में 1, 4 और 0 ही बना सके हैं। हेडन ने कहा, 'कोहली किसी भी परिस्थिति में एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज रहे हैं। कैरेबियाई सरजमीं में आपको अपनी पारी और लक्ष्य बनाने के तरीके के बारे में सोचना होगा। सेंट लूसिया के बाहर पार स्कोर 160-170 रन है और विराट अपने पूरे अनुभव के बूते यह पता कर पाएंगे कि क्या करना है।'

उन्होंने कहा, 'विराट ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया। हर कोई इन महान चैम्पियन खिलाड़ियों को खुलकर खेलते हुए देखना चाहता है और ऐसा ही होने वाला है क्योंकि अनुभव मायने रखता है।' हेडन चाहते हैं कि सुपर आठ चरण में कोहली भारत के लिए पारी का आगाज करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आईपीएल के दौरान मैंने कहा था कि कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पायेगा। इन विकेट पर आप आते ही 250 रन नहीं बना सकते। आपको सोचकर खेलने वाले क्रिकेटर की जरूरत है।'

हेडन ने कहा, 'कोहली को कैरेबियाई पिचों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वह आपको दिखायेंगे कि भारतीय चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा क्यों किया है।' हेडन ने कहा कि कोहली को अपने स्ट्राइक रेट को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उन्हें शानदार स्ट्राइक भी जारी रखने की जरूरत है। विश्व कप में हमने देखा कि अगर आप पिछड़ गये तो वापसी करना मुश्किल होता है तो आपको पहले 10 ओवर में अच्छा रहना होगा।'

भारत के पूर्व बल्लेबाज के श्रीकांत ने भी हेडन के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'विराट ‘किंग ऑफ किंग्स’ (राजाओं का राजा) है। हम कल अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं। और मुझे नहीं लगता कि हमें चिंता करनी चाहिए। वह एक बार फिर रन बनायेगा। भारत के लिए मैच जीतेगा। बस उसे अकेला छोड़ दो।'

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने जसप्रीत बुमराह को एक पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला गेंदबाज करार दिया और कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी उनकी प्रतिष्ठा के कारण कभी कभार उन्हें निशाना नहीं बनाते दिखते। बिशप ने कहा, 'जसप्रीत चतुर गेंदबाज है। उसके पास रफ्तार है। लेकिन वह कई गेंदबाजों की तुलना में अच्छी तरह जानता है कि अपनी ‘वैरिएशन’ का इस्तेमाल कहां किया जाए।'

उन्होंने कहा, 'आपने उसे यह कहते हुए सुना होगा कि मैं हर दिन ‘स्टंप हंटिंग’ नहीं करता क्योंकि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं यॉर्कर गेंद डालता हूं और कभी वाइड यॉर्कर डालता हूं, कभी कभार परिस्थितियों को देखकर धीमी गेंद फेंकता हूं या अपने बाउंसर का उपयोग करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'साथ ही उसका एक्शन काफी अलग है जिसमें गेंद काफी तेजी से आती है। और तभी फुल टॉस गेंद पर शॉट नहीं लगते क्योंकि वह तेजी से आपके पास आती है।' श्रीकांत और पीयूष चावला ने कहा कि गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में खिलाना चाहिए क्योंकि वह एक मैच विजेता हो सकते हैं।

श्रीकांत ने कहा, 'अगर मैं कप्तान होता तो मैं निश्चित रूप से कुलदीप यादव को खिलाता। कलाई के स्पिनर हमेशा मैच विजेता हो सकते हैं। मैं सिराज को बाहर कर सकता हूं। इस विकेट पर कुलदीप को निश्चित रूप से खेलना चाहिए।'

चावला ने कहा, 'शत प्रतिशत कुलदीप को खेलना चाहिए। अगर आप पिचों को देखो तो ये स्पिनरों के मुफीद हैं। आपको निश्चित रूप से एक कलाई के स्पिनर की जरूरत है, विशेषकर ऐसी पिचों पर जहां गेंद स्पिनर कर रही है और जहां पिच धीमी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें