फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ किया एशिया कप का अंत, विराट कोहली से भी कम रन बना सकी अफगानिस्तान की टीम

Thu, 08 Sep 2022 11:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। भारत के लिए विराट कोहली ने 122 रन की नाबाद पारी खेली। उनसे भी कम रन अफगानिस्तान की टीम ने बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एशिया कप का समापन अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। उसने सुपर-4 राउंड के अपने अंतिम मैच में 101 रन से जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। भारत के लिए विराट कोहली ने 122 रन की नाबाद पारी खेली। उनसे भी कम रन अफगानिस्तान की टीम ने बनाए।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने रनों के लिहाज से अफगानिस्तान पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। वहीं, कुल मिलाकर यह उसकी दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2018 में आयरलैंड को 143 रन से हराया था। अफगानिस्तान की बात करें तो टी20 में उसकी यह दूसरी बड़ी हार है। वह 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 116 रन से हारा था।

भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेले
भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेले। उन्होंने आराम करने का फैसला किया। उपकप्तान केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली। भारतीय पारी की शुरुआत राहुल के साथ विराट कोहली ने की। दोनों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। राहुल और कोहली ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 119 रनों की साझेदारी की।

राहुल का एशिया कप में पहला अर्धशतक
राहुल ने इस एशिया कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए। राहुल का स्ट्राइक रेट 151.22 का रहा। उन्हें फरीद अहमद ने नजीबुल्लाह के हाथों कैच कराया। राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर आउट हो गए। सूर्यकुमार को फरीद ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने दो गेंद पर छह रन बनाए।

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने जड़ा शतक
125 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद कोहली और पंत ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर नाबाद 87 रनों की साझेदारी की। विराट ने शानदार पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 1020 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैकड़ा जड़ा। कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और छह छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। पंत ने 16 गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। पंत का स्ट्राइक रेट 125.00 का रहा।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर ने लिए पांच विकेट
अफगानिस्तान की पारी की बात करें तो सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 59 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। मुजीब उर रहमान ने 18 और राशिद खान ने 15 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर चार रन देकर पांच विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुड्डा को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें