अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक इंटरनेशनल लीग टी-20 (आईएलटी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवीन पर शारजाह वॉरियर्स के साथ अपने अनुबंध का उल्लंघन करने के लिए में भाग लेने से 20 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। नवीन ने इस टूर्नामेंट के पहले सत्र के लिए वॉरियर्स के साथ अनुबंध किया था। उनका अनुबंध एक और साल बढ़ाने की पेशकश की गई, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने दूसरे सत्र के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
शारजाह वॉरियर्स ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए आईएलटी-20 से संपर्क किया। आईएलटी-20 ने पहले मध्यस्थ के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन इसमें उसे असफलता मिली। आईएलटी-20 की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति ने इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनी और उनके सामने रखे गए सबूत की जांच की। इसके बाद समिति ने नवीन पर 20 महीने का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।