वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जेस योनासेन 760 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि झूलन के 727 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही मेगन शुट एक स्थान के नुकसान से 717 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि झूलन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चार विकेट चटकाए थे। आखिरी वन-डे में उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट झटके थे। बता दें कि भारत ने तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लगातार 26 वन-डे जीत के अभियान को रोका था। हालांकि टीम इंडिया 1-2 से सीरीज हार गई थी।
उधर, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में झूलन (251 रेटिंग) को तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह 251 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप (384 रेटिंग )शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा (299 रेटिंग) एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं। एलिस पैरी खराब फॉर्म के कारण दो स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं।