फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA: सुपर 12 स्टेज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया

Sat, 23 Oct 2021 08:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर बाजी अपने नाम की। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter@T20world cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को ग्रुप ए के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई। दोनों टीमों के बीच कम स्कोर वाले इस मुकाबले में आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला। हालांकि अबू धाबी में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से बाजी अपने नाम की। 

विज्ञापन


मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरोन फिंच का यह फैसला सही भी साबित हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने पहले पावरप्ले में 23 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम इन झटकों से उबर नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम 100 रन के अंदर ही सिमट जाएगी लेकिन एडेन मारक्रम (40) और कागिसो रबाडा (19*) की पारियों ने टीम के स्कोर को 118 रन तक पहुंचाया। 



ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और एडम जंपा सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीनों ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी बेहद ख़राब रही। टीम ने दूसरे ही ओवर में चार रन के स्कोर पर कप्तान आरोन फिंच का विकेट गंवा दिया। इसके बाद वॉर्नर और मिचेल मार्श भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि स्टीव स्मिथ (35) और ग्लेन मैक्सवेल (18) ने मिलकर टीम को संभाला और एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन एक रन के अंदर ही दोनों बल्लेबाजों के आउट होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गई। हालांकि बाद में मार्कस स्टोइनिस (24*) और मैथ्यू वेड (15*) ने मिलकर एक मैच जिताऊ साझेदारी की और टीम को दो गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें